यूपी : प्रेमी के लिए छोड़ा पति, धर्म परिवर्तन कर शिव मंदिर में रचाई शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं इश्क में कुछ नजर नहीं आता ऐसा ही एक मामला यूपी के बागपत में सामने अाया है जहां एक युवती ने अपने प्रमी के लिए अपने पति को छोड़ दिया। यहां तक कि युवती ने प्रेमी के लिए धर्म परिवर्तन कर अपने रीति-रिवाज और अपना नाम भी बदल दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला:-
मार पीट करता था पति
बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलौचपुरा गांव की युवती ने धर्म परिवर्तन कर शिव मंदिर में अपने प्रेमी से शादी की। अब वह खुशनुमा से सुमन बन गई है। शनिवार को दोनों ने कोतवाली पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने युवती के मायके व ससुराल वालों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की लेकिन युवती के पहले पति ने उसे तलाक देने से मना कर दिया। मगर युवती ने अपने पहले पति के साथ रहने से साफ इंकार कर दिया।
बागपत के ईदगाह मोहल्ला निवासी खुशनुमा का निकाह तीन साल पहले सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलौचपुरा गांव निवासी सलीम के साथ निकाह हुआ । खुशनुमा ने बताया कि निकाह के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता था।
वह खुशनुमा से बन गई सुमन
महिला ने पुलिस से कहा कि साहब मैने धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली। ससुराल वाले हमारी जान के दुश्मन बन गए। मैं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं। दोनों को पुलिस ने एसडीएम विवेक कुमार यादव के समक्ष पेश किया। एसडीएम ने युवती के बयान दर्ज किए। पुलिस ने युवती के परिजनों और ससुराल वालों को कोतवाली में बुलाकर पूछताछ की। पहले पति ने युवती को तलाक देने से इंकार कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी है। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। मायके और ससुराल वालों से बातचीत की जा रही है। युवती के बयान के आधार पर कार्रवाई होगी।