यूपी: एसएसपी ऑफिस में भूख हड़ताल पर बच्चों संग बैठी महिला, लखनऊ तक गूंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार बार शिकायत करने के बावजूद भी ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज न करने पर महिला बच्चों को लेकर एसएसपी ऑफिस में भूख हड़ताल पर बैठ गई। जानकारी लगते ही लखनऊ तक खलबली मच गई। सीओ कोतवाली ने महिला की शिकायत सुनी और तुरंत मुकदमा पंजीकृत कराया। इसके बाद महिला वापस लौटी।
मेरठ में कंकरखेड़ा निवासी राखी गौतम अपने दो मासूम बच्चों के साथ गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। राखी का आरोप है कि उसके साथ जेठ, सास और ससुर मारपीट करते है। कई बार थाने और एसएसपी ऑफिस में आकर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर महिला दोनों बच्चों को लेकर एसएसपी ऑफिस पर भूख हड़ताल की बात कहकर धरने पर बैठ गई।
एसएसपी ऑफिस में सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे। महिला भूख हड़ताल पर बैठी है, इसकी जानकारी लगते ही सीओ कोतवाली महिला के पास पहुंचे। महिला की शिकायत पत्र लेकर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा को फोन किया। मामले में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह मामला लखनऊ तक गूंजा।
पढ़ें : उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म के आरोपी दरोगा की पत्नी से गैंगरेप, लखनऊ तक गूंज
डीजीपी कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट
पुलिस ने बताया कि डीजीपी कार्यालय से इस मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। जिसमें डीजीपी को रिपोर्ट भेजी कि यह मामला पारिवारिक है। महिला ने थाने में शिकायत करने की बात कही थी। एसएसपी ऑफिस पर महिला ने पहली बार शिकायत की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/