यूपी: कुशीनगर से अपहरण कर महिला को तीन बार बेचा, फिर दमन दीव ले जाकर वेश्यावृति में धकेला
महिला ने किसी तरह फोन से स्थानीय पुलिस को शिकायत करते हुए पूरी कहानी बताई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीड़िता ने दमन दीव पुलिस से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। इनमें एक नजीबाबाद और तीसरा आरोपी शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र से पकड़ा गया है।
बुधवार दोपहर को दमन दीव से उपनिरीक्षक हीरेन पटेल टीम के साथ थाने पहुंची। उप निरीक्षक ने बताया कि कुशीनगर से अगवा की गई महिला को करीब चार साल पूर्व नजीबाबाद में एक व्यक्ति को 20 हजार रुपये में बेच दिया था।
उस व्यक्ति ने महिला को 80 हजार रुपये लेकर थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को शादी कराने के नाम पर बेच दिया। अब उसके पास डेढ़ माह की बेटी है।
बताया कि आठ माह पूर्व उसने नजीबाबाद से बेचने वाले व्यक्ति को कॉल करके बताया कि पति उसका उत्पीड़न कर रहा है। इस पर नजीबाबाद वाले व्यक्ति ने वापस बुलाकर कहा कि उसको घर भेज देगा।
महिला नजीबाबाद चली गई तो, आरोपी ने उसको दमन-दीव में एक व्यक्ति को बेच दिया। जहां एक महिला और दो पुरुषों ने पीड़िता को वेश्यावृत्ति में धकेल दिया।
इस दौरान महिला ने किसी तरह फोन से स्थानीय पुलिस को शिकायत करते हुए पूरी कहानी बताई। दमनदीव पुलिस ने गत 12 फरवरी को महिला को मुक्त कराया और आरोपी एक महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।
इसके बाद पुलिस ने नजीबाबाद से और फिर थानाभवन क्षेत्र में आकर हिरासत में ले लिया। उपनिरीक्षक हीरेन पटेल ने बताया कि अब दमनदीव लौटकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि दमनदीव का मामला है। आठ माह पूर्व पति की ओर से महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई दमनदीव पुलिस द्वारा की जाएगी। कार्रवाई में स्थानीय पुलिस पूरा सहयोग करेगी।