फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Weather Today: Heavy rain in many districts of western UP

UP Weather Today: पश्चिमी यूपी के कई जिलों में जोरदार बारिश, अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Mon, 13 Sep 2021 02:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Sep 2021 02:01 PM IST
सार

सोमवार को मेरठ, बागपत-बिजनौर व मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी के सभी जिलों में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे भी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
UP Weather Today: Heavy rain in many districts of western UP
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम: बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार दोपहर को मेरठ समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। रविवार को बारिश के बाद मौसम साफ हो गया था। आज सुबह से ही मौसम साफ रहा लेकिन दोहपहर बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया और पौने दो बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं मौसम में हुए इस बदलाव से तापमान में कमी आई और हवा की गुणवत्ता भी सुधरी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 24 घंटे मौसम के ऐसा ही बने रहने की संभावना है, कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डेंगू का डंक : मेरठ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में 24 कूलरों में मिला लार्वा, चार लाख घरों में बुखार से तपते मिले दो हजार से ज्यादा लोग
विज्ञापन


मेरठ में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो रहे थे, वहीं दोपहर को आसमान पर बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा छा गया। दोपहर को मेरठ में शहर से लेकर देहात तक जोरदार बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में आसमान पर काले बादल छाए तो दिन में ही अंधेरा छा गया। वाहन स्वामियों को लाइट जला कर चलना पड़ा। वहीं बागपत शामली और सहारनपुर में भी बारिश हुई। तेज हवा और बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया।  

यह भी पढ़ें: बेटा बना हैवान: मामूली विवाद पर सोते हुए पिता को दी खौफनाक मौत, फरसे से काटे हाथ-पांव, खतरनाक थी वारदात 
 
पिछले सप्ताह लगातार बारिश के बाद अचानक तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस और गर्मी बढ़ गई थी। वहीं आज दोपहर को मौसम का मिजाज बदल गया और रिमझिम बारिश हुई। बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हो गया, तो वहीं कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। 

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी का कहना है कि अभी 24 घंटे तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। मेरठ समेत आसपास के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। सितंबर में हो रही बारिश रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस बारिश के होने से जहां गर्मी से राहत मिलेगी वहीं फसलों को भी काफी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed