{"_id":"678b3d673fe5683991085438","slug":"up-weather-forecast-today-suny-day-but-cold-wave-continues-chances-of-rain-again-from-tomorrow-in-western-up-2025-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: शीतलहर चली, धूप खिली, सर्दी का सितम बरकरार, कल से फिर बदलेगा माैसम, बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: शीतलहर चली, धूप खिली, सर्दी का सितम बरकरार, कल से फिर बदलेगा माैसम, बारिश के आसार
Sat, 18 Jan 2025 11:10 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:10 AM IST
सार
जनवरी के मध्य में भी वेस्ट यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। दो दिन से पड़ रहे कोहरे और बर्फीली हवाओं से दिनभर शहरवासी बर्फीली हवा से कांपते हुए नजर आए।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की सर्दी अभी कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को दिनभर चली शीतलहर से धूप में भी ठंड का अहसास बना रहा। दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी व रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। माैसम विशेषज्ञ अगले कल से माैसम में बदलाव की आशंका जता रहा हैं। वहीं बागपत, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में भी माैसम कल से बदलने की संभावना है। आगे पढ़ें किस जिलें में फिलहाल कैसा है माैसम का हाल।
विज्ञापन
इस कारण बदलेगा माैसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही के अनुसार, 18 व 22 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिस कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 व 22 जनवरी को बारिश की संभावना है। मेरठ की बात करें तो यहां मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एक्यूआई का स्तर 108 दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को बढ़कर 128 के स्तर पर पहुंच गया। गंगानगर में 111, जयभीमनगर में 134, पल्लवपुरम में 139, दिल्ली रोड 143, बेगमपुल 141 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जनपद में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण घर से बाहर निकलने वालों को मार्गों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। माैसम विशेषज्ञों के मुताबिक शीतलहर चलने व कोहरे के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है। वहीं आसमान पर अभी बादल छाए हुए हैं। अगले दो दिन में बारिश होने की संभावना है।