फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Villagers clash with Energy Corporation team for remove Katia connection

यूपी: कटिया कनेक्शन हटाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम से भिड़े ग्रामीण, जमकर हंगामा

Tue, 03 Sep 2019 05:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Sep 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
UP: Villagers clash with Energy Corporation team for remove Katia connection
विद्युत लाइन पर पड़ीं कटिया - फोटो : अमर उजाला

बागपत में राजस्व वसूली व बिजली चोरी पर अंकुश लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम से गांव के कुछ दबंग लोग उलझ गए। इसको लेकर वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर अवर अभियंता व नोडल अधिकारी उनके बीच पहुंचे और किसी तरह मामला शांत किया। बाद में टीम ने नोडल अधिकारी के नेतृत्व में चेंकिग अभियान चलाकर कई लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कक्षा तीन की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, 15 दिन बाद जागी पुलिस
विज्ञापन


एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह के निर्देश पर मंगलवार को ऊर्जा निगम की कई टीम बावली गांव में बकायादारों व बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहुंची, ताकि शासन से मिले राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। निगम की टीम गांव के एक मौहल्ले में चेंकिग कर रही थी। इसी दौरान कुछ दबंग उपभोक्ता टीम से उलझ गए और टीम के साथ नोंकझोंक करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: पीवीवीएनएल को 1.80 लाख बिजली उपभोक्ताओं ने लगाया फटका, दबाए एक हजार करोड़

सूचना पर नोडल अधिकारी कपिल तोमर व अवर अभियंता महेश कुमार उनके बीच पहुंचे और किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में टीम ने चेंकिग अभियान चलाकर 10 बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे, जबकि टीम ने चार लोगों को विद्युत लाइन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। नोडल अधिकारी कपिल तोमर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed