फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: victim of sexual harassment warns to suicide at SSP office in baghpat

यूपी: खुले घूम रहे सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी, पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पर दी आत्मदाह की चेतावनी 

Sun, 20 Jan 2019 05:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Jan 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
up: victim of sexual harassment warns to suicide at SSP office in baghpat
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

बागपत में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने उसे अगवा कर सामुहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि पीड़ित पक्ष के फैसला न करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़िता ने कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। 

विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि 12 जनवरी की शाम छह बजे चार लोग तमंचे के बल पर घर से गाड़ी में अगवा कर ले गए थे। गाड़ी में पहले से ही तीन लोग बैठे हुए थे। उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया था और एक सुनसान जगह ले जाकर तीन लोगों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया था। दो दिन बाद उसे सिसाना के पास छोड़कर भाग निकले थे। 

विज्ञापन

महिला ने सपा नेता रियासत अली, सलीम, इंतयाज, नूर मोहम्मद, चांद, तसलीम, आस मोहम्मद के खिलाफ धारा 376, 364 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी करा दिया। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। दुष्कर्म के आरोपी खुले घूम रहे है। 

महिला का आरोप है कि पीड़ित पक्ष को फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने महिला के न्यायालय में भी बयान दर्ज नहीं कराए। महिला ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह एसपी दफ्तर पर आत्मदहा कर लेगी। उसने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed