फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: victim committed suicide, recorded her statement, and serious charges on BSF jawan

आत्महत्या से पहले दुष्कर्म पीड़िता ने रिकॉर्ड किया बयान, बीएसएफ जवान पर गंभीर आरोप

Sat, 14 Jul 2018 03:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 14 Jul 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
UP: victim committed suicide, recorded her statement, and serious charges on BSF jawan
फाइल फोटो

यहां दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने आत्महत्या से पहले अपना बयान मोबाइल में रिकॉर्ड किया। बीएसएफ के जवान पर ये गंभीर आरोप लगाया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। शहर से सटे एक गांव में दुष्कर्म पीड़ित युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व युवती ने अपना बयान मोबाइल में रिकार्ड किया, जिसमें उसने एक बीएसएफ जवान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बीएसएफ जवान ने अपने दोस्त से भी उसके साथ दुष्कर्म कराया।
विज्ञापन


घटना गत छह जुलाई की है। मोबाइल की रिकार्डिंग सामने आने के बाद युवती के पिता ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर दी। बीएसएफ जवान मेरठ के गांव टांडा का रहने वाला है। कुछ समय युवती के बीएसएफ जवान से प्रेम संबंध हो गए थे। जवान कुछ दिन पूर्व शहर में आया था। आरोप है कि जवान ने युवती को गांव से शहर में बुलाया और कच्ची सड़क स्थित एक मकान में ले जाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जवान ने अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली और बाद में उक्त क्लिप वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता को अपने दोस्त के साथ भी संबंध बनाने पर मजबूर किया। इससे आहत पीड़िता ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली अनिल कपरवान का कहना है कि तहरीर आई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed