फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Uncle sold, husband absconded leaving her on road, Bihar woman seek justice in baghpat

यूपी: चाचा ने बेचा, पति सड़क पर छोड़कर फरार, बिहार की युवती ने पुलिस को सुनाई आपबीती

Thu, 04 Apr 2019 04:31 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
UP: Uncle sold, husband absconded leaving her on road,  Bihar woman seek justice in baghpat
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के बागपत में खेकड़ा क्षेत्र में स्थित श्री बालाजी आश्रम में पहुंची महिला ने चाचा और पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिहार प्रदेश की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके चाचा ने उसे एक युवक को बेच दिया।
विज्ञापन


युवक ने उससे शादी की, लेकिन दिल्ली में काम ढूंढने के बहाने उसे छोड़कर चला गया। महिला भटकते हुए किसी तरह आश्रम पहुंच गई। पुलिस ने महिला से जानकारी जुटाई। फिलहाल महिला आश्रम में ही है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा स्थित श्री बालाजी आश्रम में बिहार के सुल्तानगंज निवासी बेसहारा महिला रोती बिलखती पहुंची। आश्रम में पहुंच उसने महामंडलेश्वर भैयादास महाराज को आपबीती सुनाई। बेसहारा महिला को देखकर आश्रम में सभी साधु संत एकत्र हो गए। महिला ने बताया कि वह बिहार के गांव सुल्तान गंज की रहने वाली है। बचपन में ही उसके मां बाप की मृत्यु हो गयी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसके रिश्ते के चाचा ने ही उसके पालन पोषण की जिम्मेदारी ली। महिला ने आरोप लगाया कि उसके होश संभालते ही उसके चाचा ने उसे बिहार निवासी रोहित नामक एक व्यक्ति को चंद रुपये के लालच मे बेच दिया। कुछ दिन तक तो उक्त व्यक्ति ने उसे अपने साथ रखा। बाद में वह उसके साथ मारपीट कर परेशान रखने लगा। 

बुधवार को वह उसे दिल्ली में रहने की बात कहकर दिल्ली ले आया और दिल्ली से वह उसे किसी कार्य की तलाश का बहाना बनाकर कुछ ही देर में वापस आने की बात कहकर गाजियाबाद के लोनी पुस्ता के पास अकेली भटकती छोड़कर भाग गया।

महिला ने घंटों तक उसकी तलाश की, लेकिन वह वापस लौटकर नहीं आया। इसके बाद बेसहारा महिला भटकती हुई क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा स्थित श्री बालाजी आश्रम में पहुंची। वहां पर महामंडलेश्वर भैयादास महाराज एवं साधु संतों को उसने आपबीती सुनाई। 

भैया दास महाराज ने बेसहारा महिला के आश्रम में आने की सूचना खेकड़ा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने महिला से आईडी प्रूफ  मांगा, लेकिन महिला कोई भी आईडी नहीं दिखा पाई। इसके बाद पुलिस बिना कोई जांच पड़ताल किए उक्त महिला को आश्रम में ही छोड़कर चली गई। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed