फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Udaipur case meerut Police arrested many people in Dalit Maha Panchayat after lathi charge

यूपी: उल्देपुर प्रकरण में दलित महापंचायत रोकने में पुलिस प्रशासन फेल, पांच गिरफ्तार, लाठीचार्ज

Thu, 30 Aug 2018 04:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 30 Aug 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
UP: Udaipur case meerut Police arrested many people in Dalit Maha Panchayat after lathi charge
रोहित बाएं (फाइल फोटो)

मेरठ में उल्देपुर प्रकरण को लेकर दलित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कमिश्नरी पार्क में 52 गांवों की महापंचायत को रोकने के लिए पुलिस का पूरा प्लान फेल हो गया। शहर और मुख्य गांवों के बाहर रास्तों पर सुबह से ही पीएसी के साथ पुलिस का पहरा था। अलग-अलग गांव से आ रही भीड़ को जहां चौराहों पर रोक दिया, वहीं कई सौ लोग फिर भी पुलिस की घेराबंदी तोड़कर कमिश्नरी पार्क में पहुंच गए। भीड़ ने इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया।  

विज्ञापन

पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा

सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज, सीओ ब्रहमपुरी अखिलेश भदौरिया, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओए एलआईयू कई थानों की पुलिस और मजिस्ट्रेट के साथ पहुंचकर  महापंचायत का नेतृत्व कर रहे सुशील गौतम समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। जबकि भीड़ पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। उसके बाद अलग अलग गांवों से आ रहे लोगों को जहां भी पुलिस के हत्थे चढ़े उन्हें वहीं दौड़ा दिया गया।

यह पंचायत गंगानगर क्षेत्र के उल्देपुर गांव निवासी रोहित की हत्या के बाद की गई थी। शिवरात्रि पर कावड़ यात्रा के दौरान 9 अगस्त की सुबह रोहित की हत्या कर दी गई थी जिसमें स्वर्ण जाति के 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। युवक के पिता देवेंद्र सिंह का आरोप है की पुलिस ने रात से ही उन्हें और उनके परिवार को उठाने की साजिश की थी।

उन्होंने जो परमिशन पंचायत के लिए ली थी वह भी पुलिस अफसरों ने फाड़ कर फेंक दी। युवक के पिता का आरोप है कि उनकी मांग है कि उनके खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा वापस हो। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हो, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व  आर्थिक सहायता को जो आश्वासन अफसरों ने दिया वह पूरा नहीं किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था उल्देपुर प्रकरण

गंगानगर क्षेत्र के उल्देपुर गांव में नौ अगस्त को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें रोहित जाटव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। नौ में से चार आरोपी जेल जा चुके हैं। पुलिस ने रोहित पक्ष पर भी क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसे लेकर दलित आंदोलन कर रहे हैं। 20 अगस्त की महापंचायत में पुलिस अफसरों ने क्रॉस केस समाप्त करने सहित कई मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया था। लेकिन कुछ नहीं हुआ।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed