{"_id":"5bdab74cbdec22697879c04a","slug":"up-two-injured-in-firing-after-man-shot-money-despute-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पैसे वापस मांगे तो चला दी गोली, दो घायल हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पैसे वापस मांगे तो चला दी गोली, दो घायल हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में पैसे के लेन देन के विवाद में हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। घटना से आसपास अफरा तफरी मच गई। लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। वहीं घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में सत्तर फुटा रोड पर शाहिद पुत्र सलीम की सेफ व अलमारी बनाने की फैक्ट्री है। वह आसिफ पुत्र अनवर के यहां से उसकी फैक्ट्री में काफी सामान आता है। बताया जा रहा है कि आसिफ के शाहिद पर सामान के करीब चार लाख रुपये हो गए थे। वह कई बार शाहिद से रुपये मांग चुका था लेकिन उसने रुपये नहीं दिए। गुरूवार सुबह आसिफ पैसे लेने के लिए फैक्ट्री पहुंचा था। इसी बीच दोनों में लेन-देन को लेकर कहा सुनी हो गई।
विज्ञापन
विवाद इतना बढ़ गया कि शाहिद ने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी। आसिफ जान बचाकर भागा तो उसकी कमर में गोली लग गई। वह घायल होकर दौड़ता हुआ फैक्ट्री में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। जानकारी मिलते ही आसिफ के पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपी शाहिद ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और ट्रिगर दबा दिया, लेकिन निशाना चूक गया और गोली आसिफ की ही रिश्तेदारी में आए एक बच्चे मुफीद के पेट में जा लगी। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना से इलाके में सनसनी मच गई।
विज्ञापन
लोगों ने घायल मुफीद और आसिफ को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। लिसाड़ी गेट थानाध्यक्ष रघुराज सिंह के अनुसार मामला लेन-देन का है। पुलिस ने पिस्टल सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि वह डायल 100 को कई बार फोन लगाते रहे लेकिन घटना के डेढ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/