फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Two boys raped a 12-year-old girl in meerut police arrested both

यूपी: बारह साल की बच्ची के साथ बंद मकान में लेजाकर दो युवकों ने जबरन किया दुष्कर्म, गिरफ्तार  

Wed, 08 Aug 2018 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 08 Aug 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
UP: Two boys raped a 12-year-old girl in meerut police arrested both
d - फोटो : getty images
मेरठ में एक बारह साल की बालिका के साथ विशेष समुदाय के दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने को सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी दुष्कर्म के बाद बच्ची को बदहवास हालत में लहुलुहान छोड़कर फरार हो गए। बच्ची किसी तरह अपने घर पहुुंची। परिजनों ने जब बच्ची की आपबीती सुनी तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानें क्या था मामला :-

 

घटना मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र की है जहां विशेष समुदाय के दो युवकों एक 12 साल की बालिका के साथ एक बंद मकान में जबरन लेजाकर दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक रोहटा गांव में रहने वाली एक बच्ची सोमवार शाम को अपने घर से चंद कदम की दूरी पर परचून की दुकान से कुछ सामान लाने के लिए गई थी। यहां पड़ोस में ही रहने वाला युवक अनस पुत्र सलीम (26) और अफरीदी पुत्र जफर (22) बालिका को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बच्ची को जबरन एक बंद पड़े मकान में ले गए जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बच्ची को लहुलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित बच्ची के पिता ने बेटी के अनहोनी की आशंका से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसी दौरान बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और उसने पूरी कहानी बताई। बच्ची की आपबीती सुनी तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

रोहटा थाना के इंस्पेक्टर सुभाष अत्री के अनुसार पीड़िता के पिता की शिकायत पर जब आरोपियों की तलाश की गई तो आरोपी अपने परिवार सहित गांव से फरार थे। बाद में कंकरखेड़ा से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक रोहटा सीएचसी में दोनों आरोपियों का मेडिकल कराया गया है जहां दोनों के बालिका के साथ दुष्कर्म करने की पुष्टि हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed