फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: traffic jam in meerut City after bijli bamba bypass road closed

यूपी: बिजली बंबा बाईपास बंद होते ही शहर जाम, पहले दिन 600 मीटर बनी सड़क

Thu, 06 Dec 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 06 Dec 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
UP: traffic jam in meerut City  after bijli bamba bypass road closed

मेरठ में बिजली बंबा बाईपास पर सड़क के निर्माण कार्य को लेकर बुधवार सुबह जैसे ही बिजली बंबा बाईपास को बैरियर लगाकर बंद किया गया तो शहर जाम की चपेट में आ गया। इस दौरान दिल्ली रोड के अलावा शहर में कई स्थानों पर भीषण जाम की स्थिति बन रही है। आवागमन के लिए बाईपास का प्रयोग करने वाले लोग भी परेशान रहे। एसपी ट्रैफिक के अनुसार बिजली बंबा बाईपास 14 दिसंबर तक सुबह आठ बजे से शाम छह बजे बंद रहेगा। 

विज्ञापन


दिल्ली रोड को हापुड़ रोड से जोड़ने वाले साढ़े सात किमी लंबे इस बाईपास पर बुधवार सुबह से पीडब्लूडी ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। सुबह आठ बजे ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स तिराहा और हापुड़ रोड पर बिजली बंबा चौकी पर बैरियर लगाकर मार्ग बंद कर दिया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई थी। जैसे ही वाहनों का आवागमन बंद हुआ तो शहर में जाम की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर दिन भर वाहनों के पहिए थमे रहे। ट्रांसपोर्ट नगर, दिल्ली चुंगी, मेट्रो प्लाजा, रेलवे रोड चौराहा, जली कोठी चौराहा, भैंसाली अड्डे के सामने भी जाम लगा रहा। बेगम पुल, जीरो माइल चौराहों पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं, घंटाघर पर एसपी सिटी ऑफिस के सामने, जिला अस्पताल रोड, खैर नगर, बुढ़ाना गेट, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा चौराहा, हापुड़ रोड, एल ब्लॉक तिराहा शास्त्रीनगर से बिजली बंबा पुलिस चौकी तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। शाम को साढ़े छह बजे जैसे ही ट्रैफिक पुलिस ने रात के लिए बिजली बंबा बाईपास से बैरियर हटाए तो रात में भी बिजली बंबा बाईपास पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली वाहन चालक भी रहे परेशान
बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर और अन्य स्थानों के लिए स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार पीडब्लूडी के अधिकारियों ने साफ कहा था कि वाहन न निकलने दिए जाएं। इससे सड़क निर्माण कार्य बाधित होता है। साथ ही हादसा होने का डर भी रहता है। 

नहीं लगाया संकेत बोर्ड
मुजफ्फरनगर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए शहर के बाहर कहीं भी ट्रैफिक पुलिस ने संकेत बोर्ड नहीं लगाए। यहां से आने वाले वाहनों को यदि दिल्ली से हापुड़ रोड की तरफ जाना था तो उन्हें पता नहीं था कि बिजली बंबा बाईपास बंद है। ऐसे में उन्हें मोहिउद्दीनपुर से खरखौदा और मोदीनगर के रास्ते जाना पड़ा। 

शहर में बढ़ा वाहनों का दबाव
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक बिजली बंबा बाईपास से एक दिन में औसतन 35 हजार से 40 हजार वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में बाईपास दिन में बंद होने के कारण इतने वाहनों का दबाव शहर में बढ़ गया। सबसे ज्यादा दिल्ली रोड और हापुड़ रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। 

सुपरटेक के निवासियों को हुई परेशानी
सुपरटेक पामग्रीन में रहने वाले व्यक्तियों को बुधवार दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी। जिन लोगों को सुपरेटक से निकलकर अपने वाहनों से दिल्ली रोड पर आना था, ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें भी नहीं निकलने दिया। वाहन चालकों की ट्रैफिक पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने महिलाओं की भी नहीं सुनी।  

सुपरटेक के लोगों को छूट 
बिजली बंबा बाईपास मार्ग निर्माण के चलते सुबह से शाम तक 14 दिसंबर तक बंद रहेगा। ऐसे में वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। सुपरटेक के लोगों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने छूट दी है। - संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक

पहले दिन 600 मीटर बनी सड़क
पीडब्लूडी ने दिल्ली रोड की तरफ से बिजली बंबा बाईपास पर 400 मीटर दूरी छोड़कर सड़क निमार्ण कार्य शुरू किया है। पहले दिन करीब 600 मीटर सड़क ही बन सकी। इस दौरान एसपी ट्रैफिक ने भी पीडब्लूडी के अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं।  

मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा और दिल्ली रोड की हालत सुधरेगी 
सरकार ने सड़कों के रखरखाव और निर्माण के लिए बजट देना शुरू कर दिया है। बिजली बंबा बाईपास पर सड़क बनाने का कार्य बुधवार से शुरू हो गया तो दिल्ली रोड और मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग को बनाने के लिए पीडब्लूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इसी माह दोनों मार्गों को बनाने का काम भी शुरू हो जाएगा।

धन के अभाव में लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) की काफी सड़कें टूटी पड़ी हैं। कुछ सड़कों को तो पिछले माह तक विभाग ने गड्ढा मुक्त कराने का प्रयास किया। लेकिन मोहिउद्दीनपुर से खरखौदा संपर्क मार्ग बाईपास की हालत बेहद खराब होने के कारण विभाग ने सरकार को तीन करोड़ का बजट प्रस्ताव भेजा था। जिसमें से शासन ने दो करोड़ 60 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। साथ ही एक करोड़ 30 लाख रुपये की पहली किश्त भी जारी कर दी है।

उधर, परतापुर तिराहा बाईपास से दिल्ली रोड स्थित पसवाड़ा पेपर मिल के निकट तक दिल्ली रोड को बनाने के लिए भी सरकार ने ढाई करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली रोड पर हाईवे निर्माण के चलते इससे जुड़ी सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। ताकि जाम से राहत रहे और लोगों को समस्या से भी न जूझना पड़े। इस संबंध में पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता प्रताप सिंह का कहना है कि बुधवार सुबह से बिजली बंबा बाईपास पर सड़क बनाने का काम शुरू हो चुका है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed