फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP tourism department has No proposal to work on Mahabharata circuit in Wester up

महाभारत सर्किट पर काम करने का नहीं कोई प्रस्ताव, इन ऐतिहासिक स्थलों से भी पर्यटन विभाग ने मुंह मोड़ा

Wed, 06 Nov 2019 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Nov 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
UP tourism department has No proposal to work on Mahabharata circuit in Wester up
हस्तिनापुर - फोटो : अमर उजाला

भले ही उप्र सरकार धार्मिक और एतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर खजाना बहा रही हो, लेकिन महाभारत सर्किट पर काम करने के लिए सरकार के पास अभी तक कोई प्रपोजल नहीं है। जबकि महाभारत सर्किट पर कार्य कर एतिहासिक धरोहर को संजोया जा सकता है, वहीं पर्यटन को बढ़ावा देकर राजस्व की प्राप्ति भी की जा सकती है। फिलहाल कैंट में सौंदर्यीकरण के लिए प्रपोजल सरकार को भेजा गया है।

विज्ञापन


महाभारत सर्किट पूरे प्रदेश में सबसे बड़े पर्यटन स्थल के स्थान हो सकते हैं। फिलहाल पर्यटन विभाग ने 1857 की क्रांति स्थल से जनता को जोड़ने के लिए छावनी क्षेत्र के 4.2 किमी एरिया में 22 स्थानों का सौंदर्यीकरण कराने की तैयारी की है। इसके लिए बजट प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन


पर्यटन के हिसाब से महाभारत सर्किट काफी पिछड़ा हुआ है। आजादी से अब तक केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कई बार क्रांतिधरा ही नहीं बल्कि महाभारत सर्किट को विकसित करने की मांग उठी। प्रत्येक राज्य सरकार ने महाभारत सर्किट को विकसित करने के लिए बयानबाजी भी की, लेकिन किसी ने धरातल पर उतारने के लिए नीति और नियत साफ नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी में होगा सौंदर्यीकरण 
पर्यटन विभाग ने छावनी क्षेत्र में 1857 की क्रांति से जुड़े 22 स्थानों का सौंदर्यीकरण कराने का प्रपोजल तैयार किया है। इसे हैरिटेज वॉक का नाम दिया गया है। जहां क्रांति से जुड़े शिलालेख लगाए जाएंगे। इसकी शुरूआत शहीद स्मारक से की जाएगी।

लगभग दो किलोमीटर पर एक स्थान पर हट, बेंच आदि लगाकर सुंदर स्थान तैयार किया जाएगा। ताकि कोई भी व्यक्ति छावनी क्षेत्र में उन सभी 22 स्थानों को देख सके जो 1857 की क्रांति से जुड़े हैं। इस पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। हालांकि अभी सरकार से धन स्वीकृत नहीं हुआ है। 

टूूरिज्म बढ़ाने को खोले जा रहे होटल 
पर्यटन विभाग की मानें तो सरकार की योजना के तहत पश्चिम में टूरिज्म को बढ़ाने के लिए हाईवे किनारे होटल कॉटेज आदि बनाए जा रहे हैं। मेरठ से देहरादून हाईवे पर टूूरिज्म यूनिटों को बढ़ावा दिया जा रहा है। देवराना के पास नमस्ते मिड सहित 17 स्थानों पर प्रोजेक्ट लगभग पूरे हो चुके हैं। बताया गया है कि सरकार ने प्रोजेक्ट लगाने वालों को सब्सिडी का तोहफा दिया है।

UP tourism department has No proposal to work on Mahabharata circuit in Wester up
हस्तिनापुर - फोटो : अमर उजाला

जिला योजना में भी रखे हैं प्रस्ताव 
महाभारत सर्किट के कुछ स्थानों पर कार्य करने के लिए जिला योजना में पर्यटन विभाग ने कुछ प्रस्ताव रखे हैं। बजट मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा। भोला की झाल पर शीघ्र ही टायलेट बनाए जाएंगे। सिंचाई विभाग से एनओसी मिलने की देरी है। 

विधानसभा में विकसित होगा पर्यटन स्थल 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन संवर्धन योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा में एक-एक  पर्यटन स्थल को विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विभाग ने सभी विधायकों से ऐसे स्थलों की सूची मांग ली है। जिसका प्रपोजल तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। 

अभी कोई काम नहीं
महाभारत सर्किट पर अभी कोई काम नहीं है। क्योंकि एतिहासिक स्थलों पर काम करने से पहले पुरातत्व विभाग से एनओसी लेनी होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाभारत सर्किट के एतिहासिक स्थलों को विकसित करने के लिए प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। अब 1857 की क्रांति से जुड़े स्थलों का सौंदर्यीकरण होगा। -अंजू चौधरी, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed