फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP, Throwing the remains of meat in Shiv Mandir, and CO made the matter calm, stress

यूपी: शिव मंदिर में फेंके मीट के अवशेष, सीओ ने गंगाजल से धुलवाया, तनाव

Fri, 24 Aug 2018 09:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 24 Aug 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
UP, Throwing the remains of meat in Shiv Mandir, and CO made the matter calm, stress
फाइल फोटो

यूपी के मेरठ में फतेहउल्लापुर स्थित शिवमंदिर में गुरुवार रात मीट के अवशेष फेंकने पर तनाव हो गया। पुजारी ने जैसे ही मीट के टुकड़े देखे तो अन्य लोगों को जानकारी दी। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर सीओ कोतवाली मौके पर पहुंचे। मंदिर को गंगाजल से धुलवाकर किसी तरह माहौल शांत कराया गया।

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में प्राचीन शिव मंदिर है। पुजारी किशनपाल ही मंदिर की देखरेख करते हैं। मंदिर से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट है। आरोप है कि बकरीद पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पशुओं की कुर्बानी की थी। बृहस्पतिवार रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर परिसर में मीट के अवशेष फेंक दिए। पुजारी ने देखा तो अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों पर आरोप लगाकर नारेबाजी कर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मोहम्मद असलम भी पहुंच गये। पुलिस ने आनन फानन में मीट के अवशेष हटवाकर गंगाजल से मंदिर को धुलवाया।

विज्ञापन

माहौल खराब करने का प्रयास
हिंदू संगठनों के लोगों ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए आरोप लगाया कि शरारती तत्वों ने जान बूझकर अवशेष फेंके हैं। यह माहौल खराब करने का प्रयास है। हंगामे की सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला मौके पर पहुंचे और किसी तरह पुजारी और अन्य लोगों ने समझाकर शांत कराया। सीओ ने आश्वासन दिया कि जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ के अनुसार जांच में सामने आया कि मंदिर परिसर के पास खाली प्लॉट पर किसी पशु की कुर्बानी दी गई थी। ऐसे में मीट के अवशेष कुत्ते खींच ले गये या शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, इसकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed