यूपी में धर्मस्थल के सामने फेंका मांस, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में सदर कोतवाली के ग्राम मवीकलां स्थित धार्मिक स्थल के सामने मांस के टुकड़े फेंकने पर गांव में हंगामा मच गया। इससे लोगों में आक्रोश भड़क गया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।
इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। यही नहीं बल्कि नगर निगम की टीम को बुलाकर गंदगी साफ कराई, जिससे माहौल बिगड़ने से बच गया।
सदर कोतवाली के ग्राम मवीकलां स्थित धर्मस्थल के सामने कूड़ी पर रात में किसी ने मांस के टुकड़े फेंक दिए। लोगों को जब इसका पता चला तो रात में ही हंगामा शुरू कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के लोगों की बैठक कराई गई। लोगों ने किसी शरारती तत्व की करतूत बताई। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारियों को बुलाकर मंदिर के सामने से मांस को हटवाया और आसपास के क्षेत्र की सफाई कराई। दोनों पक्षों के लोगों को शांति कायम रखने के निर्देश दिए।
सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि धर्मस्थल के सामने किसी ने गंदगी फेंक दी थी। जिस पर लोगों ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने दोनों पक्षों को बैठाकर समझा दिया है। नगर निगम की टीम से सफाई करा दी है। फिलहाल गांव में शांति है। किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/