फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: three men sexually assaulted 13 year old girl in Saharanpur

यूपी फिर हुई शर्मसार, 13 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर गैंगरेप, आरोपी दबोचा

Thu, 20 Sep 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 20 Sep 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
up: three men sexually assaulted 13 year old girl in Saharanpur
rape
यूपी के सहारनपुर में किशोरी से घर में घुसकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने एक आरोपी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

चिलकाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी से बुधवार रात तीन युवकों ने उसके घर में घुस कर गैंगरैप किया। जाग होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक को दबोच लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक 13 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ घर के एक कमरे में सो रही थी। जबकि परिजन अन्य कमरों में सो रहे थे। रात लगभग दो बजे किशोरी की मां दूसरे कमरे में बीमार बच्चे को देखने चली गई। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले नदीम पुत्र जहीद, जावेद पुत्र सईद तथा गयूर पुत्र सलीम उनके घर में घुस गए और किशोरी के साथ जान से मारने की धमकी देकर गैंगरैप किया। इसी दौरान परिजन जाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को कमरे में आता देख कर आरोपी दीवार फांद कर भागने लगे तो किशोरी के परिजनों ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर रात को ही थाना चिलकाना पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह किशोरी को मेडिकल परीक्षण के जिला अस्पताल भेजा तथा आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी। 
 
थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी नदीम पुत्र जाहिद को गिरफ्तार कर लिया व अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed