{"_id":"5b55cb364f1c1b45748b6934","slug":"up-statue-of-ambedkar-demolished-huge-indignation-among-people-of-dalit-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर की मूर्ति हटाने पर भड़के दलित समाज के लोग, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर की मूर्ति हटाने पर भड़के दलित समाज के लोग, भारी पुलिस बल तैनात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने बौद्ध विहार व आंबेडकर की मूर्ति ध्वस्त की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने शासन के निर्देश पर सोमवार को दिल्ली-हरिद्वार हाइवे (एनएच-58) पर स्थित बौद्ध विहार को ध्वस्त कर दिया। यही नहीं आंबेडकर की मूर्ति को भी हटा दिया। इससे दलित समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही दलित समाज के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया। इस दौरान मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद रही। पुलिस को डर था कि कही फिर कोई बड़ा बवाल न हो जाए।
विज्ञापन
दलित समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में मनुवादी सरकार का राज है। ये जो चाहे वो कर रहे हैं। साथ ही कहा कि इस सरकार में दलितों व मुस्लिमों को निशाना बनाकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगह मंदिर बनाए जा रहे हैं जिन्हें काफी जगह दी गई।
विज्ञापन
बता दें कि प्रशासन ने आंबेडकर की मूर्ति को सुरक्षित अपने पास रख लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/