{"_id":"60fbe19d8ebc3e57fe20c0ee","slug":"up-sp-supporters-protest-in-meerut-demanding-the-release-of-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आजम खान की रिहाई की मांग को लेकर मेरठ में सपा समर्थकों ने दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आजम खान की रिहाई की मांग को लेकर मेरठ में सपा समर्थकों ने दिया धरना
Sat, 24 Jul 2021 03:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 24 Jul 2021 03:17 PM IST
सार
बाबर चौहान खरदोनी ने कहा कि सरकार आजम खान को मारना चाहती है। यदि आजम खान की रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
मेरठ में सपा का धरना
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मो. आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान की रिहाई की मांग करते हुए पूर्व विधायक ग़ुलाम मोहम्मद, पूर्व जिलाध्यक्ष जयबीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा बाबर चौहान के नेतृत्व में मेरठ कलेक्ट्रेट पर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। बाद में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में पूर्व विधायक ग़ुलाम मोहम्मद ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को पूरी तरीके से स्वस्थ न होने के बावजूद जेल में यात्नाएं दे रही थी, जिस कारण पूर्व सांसद का स्वास्थ फिर खराब हो गया। इस कोरोना काल में भाजपा सरकार की ओर से ऐसा कार्य करना यह दर्शाता है कि यह बदले की राजनीति कर रही है।
बाबर चौहान ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आजम खान को रिहा नहीं किया गया तो सभी समाजवादी कार्यकर्ता एकजुट होकर आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। जयबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने सांसद आज़म खान पर फर्जी तरीके से मुकदमे लगाकर सही नही किया। सरकार आज़म खान को तुरंत रिहा करे।
विज्ञापन
निरंजन सिंह ने कहा की सरकार आज़म खान को मारना चाहती है। अफजल सैफी ने कहा कि सरकार आती जाती रहती है लेकिन भाजपा जेसा जेसी तानाशाही आजतक किसी सरकार ने नही की रविंदर प्रेमी ने भी सरकार पर खूब भड़ास निकाली
ग़ुलाम मोहम्मद पूर्व विधायक बाबर चौहान राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा जयबीर सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष मेरठ वसीम राहुल प्रवक्ता महानगर मेरठ अफ़जाल सैफी पूर्व पार्षद दल नेता रविंदर प्रेमी ज़िलाध्यक्ष एससीएसटी प्रकोष्ठ रियाज सैफी, निरजन सिंह पूर्व ज़िला सचिव, विजयपाल कश्यप महानगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, तलीम सैफी, कुलदीप कोठारी, हरिओम् कश्यप, आदिल अंसारी, फराकत चौहान, शानवाज कस्सार, रनपाल गुर्जर, शिवम पेटेल महासचिव व्यापार सभा, अख्तरी बेगम राष्ट्रीय सचिव महिला सभा आदि लोग मौजूद रहे।ऋ