यूपी: भारत विरोधी नारे लगाने पर स्कूल प्रबंधन ने तीन छात्रों को किया निष्काषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में एक पब्लिक स्कूल की प्रार्थना सभा में कुछ छात्रों द्वारा भारत विरोधी नारे लगाने पर गुरुवार को हंगामा हो गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एक्शन लेते हुए तीन छात्रों को स्कूल से निष्कासित कर दिया।
मेरठ में गढ़ रोड स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को प्रार्थना सभा में पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूल में हंगामा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ा तो स्कूल ने कक्षा नौ के तीनों छात्रों को बर्खास्त कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थना के दौरान छात्रों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए इसी दौरान कुछ छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि उस वक्त यह बात दब गई लेकिन कुछ छात्रों ने बाहर निकलकर इस पर बात की। इसके बाद हिंदू संगठन के नेताओं ने इस पर हंगामा कर दिया।
भाजपा कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने मेडिकल थाने में छात्रों खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्कूल प्रबंधन द्वारा हापुड़ अड्डा, मुंडाली और किठौर के तीन छात्रों को निष्कासित करने की घोषणा के बाद हंगामा शांत हुआ। मेडिकल थाना प्रभारी कैलाश चंद के अनुसार मामले की जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/