यूपी: सरधना में ढहा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर 2 की मौत, मौके पर सांसद व विधायक संगीत सोम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी के मेरठ जिले पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते शनिवार सुबह एक मकान ढह गया। मकान ढहने से पूरा परिवार दब गया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। जानकारी के मुताबिक परिवार के पांच छह सदस्य मलबे में दब गए जिनमें से एक महिला व एक माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिवार के बाकी सदस्यों को बाहर निकालने का प्रयास चला रहा है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।
पुलिस बल मौके पर
सरधना थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में राजपाल पुत्र करतारे (65) का परिवार रहता है। शनिवार सुबह करीब 7 बजे मकान ढहने से पूरा परिवार दब गया। राजपाल की पत्नी संतोष को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि राजपाल व उनके दो बेटे कुलदीप (28), विक्की (36), इसके अलावा कुलदीप की पत्नी व उसकी बेटी (6 वर्ष) मलबे में दबी हुई है, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। भारी पुलिस बल और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर है।
पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन
हादसे की जानकारी लेने सांसद राजीव बालियन घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं विधायक संगीत सोम ने मौके पर पहुंचकर मुख्यमंत्री से बात की और उन्हें हादसे की जानकारी दी। विधायक संगीत सोम ने पीड़ितों को सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का भी आश्वासन दिया। ताजा जानाकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से आठ लाख रुपये की राशि की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया गया है।
इस हादसे में कुलदीप की पत्नी विनीता व उसकी 1 माह की बेटी की मलबे में दबकर मौत हो गई है। उधर मलबे से एक अन्य महिला को निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मलबे में दबे परिवार के अन्य सदस्यों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।