फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: RLD MPs and MLAs gave one day's salary for the flood victims of Punjab, deposited the amount

UP: रालोद सांसद और विधायकों ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया एक माह का वेतन, जमा कराई राशि

Mon, 08 Sep 2025 09:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 08 Sep 2025 09:51 PM IST
सार

Meerut News: बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, वरिष्ठ रालोद नेता सुनील रोहटा समेत दर्जनों नेता-कार्यकर्ताओं ने आपदा की इस घड़ी में मदद के लिए कदम बढ़ाया। 

विज्ञापन
UP: RLD MPs and MLAs gave one day's salary for the flood victims of Punjab, deposited the amount
जयंत चौधरी को सहायता राशि का चेक देते रालोद नेता सुनील रोहटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर राष्ट्रीय लोकदल के सांसद, विधायक व अन्य पदाधिकारी अपना एक माह का वेतन बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया। जयंत चौधरी के माध्यम से किसान ट्रस्ट में राशि जमा कराई गई। 
विज्ञापन

 

UP: RLD MPs and MLAs gave one day's salary for the flood victims of Punjab, deposited the amount
जयंत चौधरी के साथ रालोद नेता। - फोटो : अमर उजाला
मुख्य रूप से बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, विधायक प्रसन्न चौधरी, राजपाल बालियान, अजय कुमार, अशरफ अली, मिथलेश पाल, गुलाम मोहम्मद, एमएलसी योगेश नौवहार, वरिष्ठ रालोद नेता सुनील रोहटा, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्ढी आदि ने एक दिन का वेतन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में हम सबका नैतिक दायित्व है कि पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आएं। वरिष्ठ रालोद नेता सुनील रोहटा ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद लगातार बाढ़ राहत कार्यों में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में सहयोग कर रहा है। पार्टी किसान एवं मजदूरों की हितैषी है। इसी विचारधारा को आगे रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता पंजाब में आई जल आपदा से दुखी हैं। साथ ही राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed