फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: police recruitment exam starts today under three-layer security at centres

UP: देश की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, केंद्रों पर थ्री लेयर सुरक्षा, सघन चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

Fri, 23 Aug 2024 10:45 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 23 Aug 2024 10:45 AM IST
सार

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। मेरठ में परीक्षा के लिए दो पालियों में 35 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई जो 12 बजे तक चली। प्रवेश के दाैरान युवकों हाथ में बंधे कलावे, राखी आदि भी खुलवा दी गईं। दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से शुरू हुई जो पांच बजे तक होगी। 

विज्ञापन
UP: police recruitment exam starts today under three-layer security at centres
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। मेरठ में दो पालियों में 35 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। सुबह 10 बजे से पहली परीक्षा शुरू हुई और 12 बजे खत्म हुई। अभ्यर्थियों में किसी ने पेपर आसान बताया तो किसी को जीके और मैथ्स के प्रश्न मुश्किल लगे। दूसरी पाली में तीन बजे परीक्षा शुरू हुई जो पांच बजे तक चलेगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए सुबह आठ बजे से केंद्रों पर प्रवेश शुरू हो गया। साढ़े नौ बजे प्रवेश बंद कर दिया गया। सघन चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह आठ बजे से मोदीपुरम के डीएमजी इंटर कॉलेज में पुलिस की परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं को  परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से  पहले पुलिस महिला कांस्टेबल व पुरुष कांस्टेबल द्वारा छात्र-छात्राओं की सघन चैकिंग करने के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी गई। पुलिस द्वारा यह भी चेतावनी दी जा रही है कि परीक्षा देने आए छात्र-छात्राएं केवल तीन ही चीज परीक्षा केंद्र के अंदर ले जा सकते हैं एक आधार कार्ड, पैन और अपना एडमिट कार्ड। युवको के हाथ में बंधी राखियां, कलावे, ब्रासलेट आदि भी खुलवा दिए गए।
विज्ञापन


सभी केंद्रों पर सुबह आठ बजे से एंट्री शुरू कर दी गई। कॉलेज के बाहर दोनों गेटों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। पल्लवपुरम थाना पुलिस तैनात है। प्रधानाचार्य डॉक्टर आरके सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर नकल को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर आईजी नचिकेता झा ने गुरुवार शाम को अधिकारियों के साथ बैठक भी की। आज परीक्षा केंद्रों पर डीएम, एसएसपी ने भी पहुंचकर जायजा लिया।


 

मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि थ्रीलेयर सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई जा रही है। सीसीटीवी दो दिन पहले ही लाइव कर दिए गए हैं। इनकी निगरानी तीन कंट्रोल रूम से की जाएगी। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के फोटो आदि मिलान के लिए आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। आधार की ओटीपी के जरिए जांच होगी। इमरजेंसी में छह बाइक दस्ते भी बनाए गए हैं। 

36 सेक्टर मजिस्ट्रेट ट्रेजरी से प्रश्न-पत्र केंद्र तक पहुंचाएंगे। केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सीओ-इंस्पेक्टर को केंद्रों पर लगाया गया है। ट्रेजरी के स्ट्रांग रूम से लेकर केंद्र पर पेपर का लिफाफा खोले जाने की वीडियोग्राफी सीसीटीवी के सामने होगी।
  
अनुचित साधन पर मुकदमा, एक करोड़ के जुर्माने का प्रावधान 
परीक्षा में गड़बड़ी न हो इसको लेकर जेलों में बंद और जमानत पर छूटे 192 नकल माफियाओं की निगरानी के साथ सभी को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया गया है। अगर कोई परीक्षा में नकल कराते हुए या नकल करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक-2024 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसमें 10 वर्ष की सजा के साथ एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। 

UP: police recruitment exam starts today under three-layer security at centres
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

वाहन की चाबी भी प्रतिबंधित 
परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण के साथ ही बाइक या कार की चाबी ले जाने की भी अनुमति नहीं है। कागज, पेंसिल बाॅक्स, कैलकुलेटर, पर्स, चश्मा, कैप, ज्वेलरी, खाने का सामान, मोबाइल, पेन ड्राइव, कैमरा, घड़ी, बाइक या कार की चाबी, डिजिटल पेन और हाथ पर बैंड प्रतिबंधित है। 

कोई परेशानी आ रही हो तो इस नंबर पर करें कॉल 
परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में अगर किसी को कोई परेशानी आ रही है तो इसके लिए मोबाइल नंबर 9454401913 पर कॉल करें। परीक्षा 23 के अलावा 24, 25, 30 व 31 अगस्त को भी दो पालियों में होगी। 

एसटीएफ भी कर रही निगरानी 
परीक्षा को लेेकर एसटीएफ भी निगरानी कर रही है। सैकड़ों नंबरों को सर्विलांस पर लेकर मॉनीटरिंग की जा रही है। कई स्थानों पर ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। 

मेरठ में इन जिलों के अभ्यर्थी देंगे परीक्षा 
मेरठ में गौतमबुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर, अमरोहा जिले के अलावा बिहार और मध्य प्रदेश के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 

किसी के झांसे में न आएं। अगर कोई सोशल मीडिया पर नकल कराने आदि को लेकर अफवाह फैलाता है, तो उसकी सूचना पुलिस को दें। -डीके ठाकुर, एडीजी मेरठ जोन

UP: police recruitment exam starts today under three-layer security at centres
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

बिजनाैर में जांच के बाद मिला अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश
बिजनौरमें पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा जनपद में आज से शुरू हो गई। आज जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की नजर में कराई जा रही है। पहले दिन 10,800 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सबसे बड़ा केंद्र वर्धमान कॉलेज है, यहां पर 720 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। खास बात ये है कि अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले से ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला। कड़ी सुरक्षा के बीच जांच के बाद सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला। 

शुक्रवार को प्रथम पाली में सुबह 10 बजे शुरू हुई जो 12 बजे तक और द्वितीय पाली 3 से 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले तक ही होगा । पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद है। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा परीक्षा केंद्रों के प्रभारी और व्यवस्था में लगे अन्य अधिकारी शामिल हैं। अफसरों के अनुसार परीक्षा 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त को दो-दो पालियों में परीक्षा होगी।

इन केंद्रों पर हो रही पुलिस परीक्षा, किस केंद्र पर कितने अभ्यर्थी
परीक्षा केंद्र- अभ्यर्थी
आर्य वैदिक कन्या इंटर काॅलेज- 384
बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर- 240
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झालू- 480
जीजीआईसी बिजनौर- 456
राजकीय पॉलिटेक्निक बिजनौर- 384
ह्दयानंद सार्वजनिक इंटर कॉलेज झालू- 432
केपीएस कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर- 480
किसान इंटर कॉलेज मंडावली- 480
किसान इंटर कॉलेज पीली चौकी बिजनौर-384
आरबीडी महिला महाविद्यालय बिजनौर- 480
आजेपी बिजनौर- 480
वर्धमान कॉलेज बिजनौर- 720

UP: police recruitment exam starts today under three-layer security at centres
मेरठ में परीक्षा केंद्र पर एसएसपी विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला

शामली जिले में 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू कराई गई। दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 5040 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा। पांच दिन तक चलेगी परीक्षा। परीक्षा के दौरान एसपी और डीएम ने भी जायजा लिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed