फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up police recruitment 2018, candidate has run for 43rd time and selection has not happened

सिपाही भर्ती: 43वीं बार भी किस्मत दे गई दगा, हमेशा के लिए टूट गया वर्दी का सपना

Fri, 04 Jan 2019 05:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Jan 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
up police recruitment 2018, candidate has run for 43rd time and selection has not happened
छठी वाहिनी पीएसी में पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

सहानपुर निवासी अभ्यर्थी दौड़ में एक सेकेंड पीछे रहकर भर्ती से बाहर होने पर अपने आंसू नहीं थाम सका। युवक ने कहा कि उसने कैरियर में 43 वीं बार भर्ती के लिए दौड़ लगाई थी, लेकिन किस्मत दगा दे गई। अब तो उम्र भी पूरी हो गई है। यह युवक सेना के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब पुलिस के अलावा आईटीबी और अन्य राज्यों में भी भर्ती में दौड़ चुका है।

विज्ञापन


यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 की दूसरे चरण की दौड़ गुरुवार को मेरठ छठीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर पूरी हो गई। मेरठ व सहारनपुर मंडल के अलावा अन्य जिलों के अभ्यर्थियों की दूसरे चरण की दौड़ 26 दिसंबर से शुरू हुई थी। बृहस्पतिवार को दौड़ में 1204 अभ्यर्थी दौड़े, जिनमें से 347 अभ्यर्थी दौड़ पूरी नहीं कर सके, और बाहर हो गये, इन्हीं अभ्यर्थियों में 108 महिला अभ्यर्थियों ने भी भाग लिया, जिनमें से 54 अभ्यर्थी ही दौड़ पूरी कर सकीं। नोडल अधिकारी सीओ रामअर्ज का कहना है कि दौड़ में 25 प्रतिशत पुरूष अभ्यर्थी बाहर हुए हैं, जबकि दौड़ में 50 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी भी बाहर हो गईं।

विज्ञापन

दौड़ लगाते समय बृहस्पतिवार को पांच महिला अभ्यर्थी चक्कर खाकर गिर गईं। एक अभ्यर्थी को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। महिलाओं के लिए 14 मिनट में 2400 मीटर की दौड़ पूरी करना था। वहीं पुरूष अभ्यर्थियों के लिए 24 मिनट में 4800 मीटर का समय था। दौड़ में अधिकांश महिला अभ्यर्थी जहां 30 सेकेंड से एक मिनट तक पीछे रह गये। वहीं पुरूष अभ्यर्थी भी आखिरी के चंद सैकड़ों में बाहर हुए।

छह और सात को भी दौड़
नोडल अधिकारी/ एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी का कहना है कि जिनके एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हुए है। चार जनवरी से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की दौड़ छह व सात जनवरी को छठी वाहिनी पीएसी में सुबह छह बजे से होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed