फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP police Daroga injured in an encounter with Robbers all Arrested

एनकाउंटर: यूपी पुलिस के जांबाज अफसरों ने दो बदमाशों को मारी गोली, चार गिरफ्तार

Sat, 18 Aug 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 18 Aug 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
UP police Daroga injured in an encounter with Robbers all Arrested
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश से पूछताछ करते एसएसपी राजेश पांडेय - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला अभी जारी है। यहां शुक्रवार रात फिर से पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों ने दो बदमाशों को गोली मार दी। जबकि एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गए। जानिए पूरा अपडेट।

विज्ञापन


मेरठ में शहर और देहात में शुक्रवार को आधी रात को बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। बदमाश सरधना क्षेत्र में लूट करने जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। सरधना कस्बे की चौकी इंचार्ज विकास चौहान हाथ में गोली लगने से घायल हो गये, पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में सिविल लाइन क्षेत्र में किला रोड पर रात में एक बदमाश ने इंस्पेक्टर पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए फायरिंग की। गोली लगने के बाद एक बदमाश दानिश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात सरधना पुलिस को सूचना मिली कि कालंद रोड पर बाइक और स्कूटी पर सवार बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। फैंटम ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सूचना मिलने पर सरधना कस्बा चौकी इंचार्ज विकास चौहान भी पहुंच गये। बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाथ में गोली लगने से चौकी इंचार्ज घायल हो गये। इस दौरान पुुलिस की गोली लगने से असलम पुत्र इस्लाम निवासी खिर्वा जलालपुर जमीन पर गिर पड़ा। जबकि तीन बदमाश जंगल के रास्ते भाग निकले। रात में पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को भी दबोच लिया। एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ सरधना संतोष सिंह और इंस्पेक्टर दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। घायल दरोगा को अस्पताल भेज दिया।

असलम के पैर में गोली लगी

UP police Daroga injured in an encounter with Robbers all Arrested
मुठभेड़ स्थल पर जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसपी देहात ने बताया कि खिर्वा जलालपुर निवासी नौशाद, कदीर, शाहरूख और असलम को गिरफ्तार किया है। असलम के पैर में गोली लगी है। चारों आरोपियों के खिलाफ, हत्या, लूट, रंगदारी और गोकशी के 19 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से तीन तमंचे, एक दर्जन कारतूस, खोखे, एक स्कूटी और बाइक बरामद की है। इस गिरोह ने बीस दिन पहले गंगनहर पटरी पर बाइक सवार से नकदी लूटी और उसके बाद खिर्वा रोड पर बाइक भी लूटी थी। गोकशी की घटनाओं में आरोपी वांछित चल रहे थे।      

41 लाख कैश की चोरी के मामले में फरार था दानिश
सिविल लाइन क्षेत्र में भी किला रोड पर रात में एक बदमाश ने इंस्पेक्टर पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए फायरिंग की। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर एसएसपी भी फोर्स के साथ पहुंच गये।

घटना उस समय हुई जब रात में इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक यादगार पुलिस चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवक को रोका तो वह बाइक लेकर अब्दुल्लापुर की तरफ भाग निकला। पुलिस ने जीप से बाइक सवार का पीछा किया तो एक किमी दूर जाकर युवक की बाइक फिसल गई। जैसे ही पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश ने तमंचे से इंस्पेक्टर पर गोली चला दी और जंगल में भागने लगा। फायरिंग में इंस्पेक्टर और एक सिपाही बाल बाल बच गये। पुलिस ने भी जबावी फायरिंग की, जिसमें वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

रात में एसएसपी राजेश पांडेय, एसपी सिटी रणविजय सिंह, एएसपी सतपाल और सीओ श्रीराम अर्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश दानिश पुत्र वरीस निवासी हुमायूनगर थाना लिसाड़ीगेट है। जिसके पास से एक बाइक, तमंचा और 46 सौ रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि दानिश ने 30 जुलाई की रात को फरीदाबाद में अपने साथियों के साथ 48 लाख कैश चोरी किया था। जिसमें अन्य साथी मेरठ के थे जो सरेंडर कर जेल चले गए थे।  दानिश वांछित चल रहा था दानिश गाजियाबाद और लिसाड़ीगेट से पहले भी जेल जा चुका है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed