{"_id":"610e255d8ebc3e88d0185a7b","slug":"up-police-alert-on-terrorist-input-in-meerut-western-up-security-agencies-started-confidential-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकसी बढ़ी: पश्चिमी यूपी में आतंकी इनपुट पर पुलिस अलर्ट, गोपनीय जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकसी बढ़ी: पश्चिमी यूपी में आतंकी इनपुट पर पुलिस अलर्ट, गोपनीय जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
Sat, 07 Aug 2021 11:47 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:47 AM IST
सार
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी। धार्मिक और सार्वजनिक स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
मेरठ के घंटाघर पर तैनात पुलिस
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में आतंकी इनपुट को देखते स्वतंत्रता दिवस के लिए अलर्ट किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां भी कई जिलों में गोपनीय जांच कर रही हैं। एडीजी राजीव सभरवाल ने जोन के सभी कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा मद्देनजर संघन चेकिंग अभियान चलाएं। होटल, ढाबे, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बम डिस्पोजल दस्ता लेकर जांच करें।
विज्ञापन
एनआईए और एटीएस की टीम ने शामली के कैराना से दो संदिग्ध सलीम टुईया और कफील को एक महीने पहले गिरफ्तार किया था। इनका कनेक्शन आईएसआई से जुड़ा था। दोनों की दरभंगा ब्लास्ट में मुख्य भूमिका थी। उसके बाद एनआईए ने रामराज, बहसूमा के गगनदीप की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
गगनदीप का कनेक्शन खालिस्तान समर्थकों से होना बताया। पंजाब पुलिस ने गगनदीप को जेल से शिफ्ट कराया था। ऐसी घटनाओं के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने गोपनीय जांच की है। इसमें लखनऊ में दो आतंकी भारी मात्रा में बारूद के साथ एटीएस ने गिरफ्तार भी किए थे।
विज्ञापन
इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी इनपुट को देखते मेरठ, शामली, सहारनपुर समेत कई जिलों में छापेमारी की। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी। धार्मिक और सार्वजनिक स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
एडीजी ने स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर सभी कप्तानों को दिए निर्देश
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी कप्तानों को निर्देश दे दिए हैं कि सोमवार से संघन चेकिंग अभियान चलाए। इसमें सीओ और थानेदार पुलिस टीम के साथ मौजूद रहें।- राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ जोन