{"_id":"60e6d4854781b6194d1d1d57","slug":"up-news-yasoob-abbas-says-rss-chief-mohan-bhagwat-s-statement-was-to-woo-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"यासूब अब्बास बोले- मुस्लिमों को लुभाने के लिए था आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यासूब अब्बास बोले- मुस्लिमों को लुभाने के लिए था आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान
Thu, 08 Jul 2021 04:03 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 08 Jul 2021 04:03 PM IST
सार
प्रवक्ता यासूब अब्बास का कहना है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान मुस्लिमों को लुभाने के लिए था।
विज्ञापन
मेरठ में कैमरे के सामने बोलते यासूब अब्बास।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड जनरल सेक्रेटरी व प्रवक्ता यासूब अब्बास गुरुवार को मेरठ में रामबाग कॉलोनी पहुंचे। यहां उन्होंने गाजियाबाद में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) संघचालक मोहन भागवत के बयान से असमहति जताई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा जिस तरह चिड़िया को फंसाने के लिए कुड़का (जाल) डालते हैं, वैसे ही मुस्लिमों को लालच देकर साफ्ट कॉर्नर किया जा रहा है। 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। कहा कि मुसलमान सरकार बनाने का दम रखते हैं। जो कहते हैं हमें मुस्लिमों का वोट नहीं चाहिए वो चुनाव न लड़ें। क्योंकि संविधान ने मुस्लिमों को वोट डालने का अधिकार दिया है।
विज्ञापन
वहीं उन्होंने वसीम रिजवी के कुरान की आयतों में बदलाव का विरोध किया। कहा कुरान में 26 आयतें तो दूर जेयर व जबर में भी बदलाव नहीं हो सकता है।