{"_id":"60ed47818ebc3eccca2e513c","slug":"up-news-uproar-over-not-applying-masks-in-women-s-district-hospital-employees-assaulted-vaccination-also-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला जिला अस्पताल में मास्क न लगाने पर हंगामा, कर्मचारियों से मारपीट, टीकाकरण भी रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला जिला अस्पताल में मास्क न लगाने पर हंगामा, कर्मचारियों से मारपीट, टीकाकरण भी रुका
Tue, 13 Jul 2021 01:27 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:27 PM IST
सार
महिला जिला अस्पताल में मास्क न लगाने पर हंगामा हो गया। इस दौरान कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी गई।
विज्ञापन
महिला जिला अस्पताल में हंगामा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के जिला महिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने को लेकर हंगामा हो गया। बताया गया कि कर्मचारियों ने मास्क लगाने और लाइन में लगने को कहा तो लोगों ने कर दिया हंगामा। इसके बाद कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई। यही नहीं दो कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
वहीं महिला जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक ने दिल्ली गेट पुलिस और 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस को देखते ही हंगामा कर रहे लोग भाग गए।यहां हंगामे की वजह से टीकाकरण भी रुका हुआ है। अब फिर से टीकाकरण की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन