{"_id":"5f5785209001db73a436fc6e","slug":"up-news-two-youths-attacked-on-policemen-after-challaned-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने पर काटा चालान, युवकों ने हमला कर सिपाही का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने पर काटा चालान, युवकों ने हमला कर सिपाही का सिर फोड़ा
Tue, 08 Sep 2020 06:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 08 Sep 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
घायल सिपाही तहरीर लिखवाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में ट्रैफिक पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों का हेलमेट न पहनने पर चालान काट दिया, जिसके बाद युवकों ने खुद को एक चैनल में कार्यरत बताते हुए ट्रैफिक पुलिस के सिपाही पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव में ट्रैफिक इंस्पेक्टर से भी हाथापाई की। हमले में ट्रैफिक सिपाही संदीप पवार के सिर में चोट लगी है। हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है। छीनाझपटी में सिपाही की वर्दी भी फट गई। बाइक सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
जीरो माइल पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मोदीपुरम की ओर से आ रहे एकता नगर निवासी रुपिन कुमार और गौरव निवासी बिजनौर को पुलिस ने रोक लिया। बाइक पर सवार युवकों के सिर पर हेलमेट न होने के कारण पुलिस ने एक हजार रुपये का चालान कर दिया। बाइक बिजनौर निवासी गौरव के नाम पर बताई गई है। दोनों युवकों ने अपने आप को एक चैनल में कार्यरत बताते हुए हंगामा कर दिया। कहा कि शहर में ट्रैफिक पुलिस अन्य वाहनों के चालान नहीं कर रही है।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने कहा कि वे इस संबंध में उच्चाधिकारियों से मिल लें। इस बीच रुपिन कुमार ने चैनल की आईडी से ट्रैफिक सिपाही संदीप पवार पर हमला बोल दिया। इससे सिपाही संदीप के सिर से खून बहने लगा। सूचना पर लालकुर्ती एसओ रविंद्र पलावत मौके पर पहुंचे और दोनों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह: आत्मविश्वास से खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे, देखिए तस्वीरें
एसओ ने बताया कि सिपाही संदीप की तहरीर पर आरोपी रुपिन और गौरव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज, मारपीट और हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घायल सिपाही को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/