{"_id":"6250316e5f43b57f33328c37","slug":"up-news-two-people-have-died-in-accident-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : चौकीदार समेत दो लोगों की अलग-अलग हादसों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : चौकीदार समेत दो लोगों की अलग-अलग हादसों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 08 Apr 2022 06:28 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 08 Apr 2022 06:28 PM IST
सार
हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मेरठ में हादसा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद के कस्बा खरखौदा में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उधर, दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बताया गया कि गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार कस्बा निवासी देवेंद्र त्यागी (70) पुत्र स्वर्गीय तिरखा त्यागी गुरुवार को क्रय केंद्र पर सो रहा था। वहीं गुरुवार रात को गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे ट्रक चालक ने ट्रक को बैक करने की कोशिश की तो पीछे चरपाई पर सो रहे चौकीदार के ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया। जिससे चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: दबोचे गए लूट के पांच आरोपी, गोली लगने से तीन बदमाश घायल, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन
वहीं मेरठ के थाना सदर क्षेत्र के तुषार (19) पुत्र सोहनलाल शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर हापुड़ से पाइप लादकर मेरठ ला रहा था। इसी दौरान फफूंडा के पास पीछे से आए कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे तुषार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।