{"_id":"6218f4fa6815b565de1aff46","slug":"up-news-two-accused-have-firing-in-sugar-mill-office-but-be-safe-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में खुलेआम वारदात: कैन मैनेजर को मारने के इरादे से चलाई गोली, फैली दहशत, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल में खुलेआम वारदात: कैन मैनेजर को मारने के इरादे से चलाई गोली, फैली दहशत, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी
Fri, 25 Feb 2022 08:56 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 25 Feb 2022 08:56 PM IST
सार
चीनी मिल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो बदमाशों ने कार्यालय में घुसकर फायरिंग कर दी। इस दौरान कैन मैनेजर की बाल-बाल जान बची। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद के दौराला में सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल में शुक्रवार को स्कूटी सवार दो युवकों ने गन्ना विभाग कार्यालय में घुसकर कैन मैनेजर की हत्या का प्रयास किया। हत्या के इरादे से कार्यालय में घुसे युवकों ने फायरिंग की। जिसमें, कैन मैनेजर की कुर्सी पर बैठे परचेश मैनेजर बाल-बाल बच गए। फायरिंग की घटना के बाद चीनी मिल में दशहत फैल गई और किसानों में भगदड़ मच गई। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
विज्ञापन
उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे एसपी सिटी व थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज के आधार पर एक आरोपी की पहचान कर ली गई। कैन मैनेजर ने एक नामजद दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल में यतेंद्र पंवार गन्ना विभाग में कैन मैनेजर के पद पर तैनात है। शुक्रवार को वह अपने कार्यालय पर चीफ इंजीनियर यश सोलंकी व परचेश मैनेजर सुंधेर सिंह के साथ बैठे थे। कैन मैनेजर दो मिनट के लिए कार्यालय से बाहर गए। इस दौरान परचेश मैनेजर सुंधेर सिंह उनकी कुर्सी पर बैठ गए। इसी बीच स्कूटी सवार दो युवक मिल में घुस आए और गन्ना विभाग कार्यालय में पहुंचते ही कैन मैनेजर की कुर्सी की ओर फायरिंग की। जिसमें सुंधेर सिंह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूक्रेन में अटकीं सांसें: दो किलोमीटर दूर हुए धमाके, बंकर में छिपकर बचाई जान, बेबस छात्रों की कहानियां सुन सहम जाएंगे आप
इस घटना के बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक कैन मैनेजर यतेंद्र पंवार की हत्या करने के इरादे से आए थे। फायरिंग की आवाज सुन चीनी मिल के अधिकारियों में दहशत फैल गई। आरोपी फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग निकले। लेकिन, आरोपी चीनी मिल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन : मां धमाकों से लग रहा डर, घर लौटना चाहती हूं, बेटी की दास्तां सुन भावुक हुए परिजन, कर रहे सलामती की दुआ
वहीं मिल अधिकारियों ने मामले की जानकारी दौराला पुलिस व एसपी सिटी विनीत भटनागर को दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी व दौराला पुलिस चीनी मिल पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए है। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। पुलिस ने फुटेज में दादरी प्रधान प्रवीण मोतला के साथ फायरिंग करने वाले दोनों युवकों को बात करते हुए देखा। कैन मैनेजर यतेंद्र पंवार की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान प्रवीण मोतला को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।