फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: SSP Prabhakar Chaudhary has reached to Meerut after two days' leave

यूपी: दो दिन की छुट्टी के बाद मेरठ पहुंचे एसएसपी प्रभाकर चौधरी, पुलिस अफसरों में मची खलबली

Fri, 18 Jun 2021 04:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Jun 2021 04:30 PM IST
सार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी के मेरठ पहुंचने पर पुलिस अफसरों में खलबली मच गई है। उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात कर कहा कि भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
UP News: SSP Prabhakar Chaudhary has reached to Meerut after two days' leave
मेरठ पहुंचे एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी दो दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को मेरठ पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने माडिया कर्मियों को बुलाकर उनसे बातचीत की। उन्होंने अपनी कार्यशैली के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व इमानदारी से काम होगा। भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों के लिए कहा सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को सही से निभाएं। अगर कोई समस्या है तो मुझे मेरे सरकारी नंबर पर बताएं। प्रभाकर चौधरी इससे पहले मुरादाबाद और बुलंदशहर समेत कई जनपदों में एसपी रह चुके हैं।

विज्ञापन


बता दें कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी बुधवार सुबह सर्किट हाउस पहुंचे थे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी अपने अंदाज में ही सर्किट हाउस पहुंचे थे। उनके पहुंचने की किसी को भनक तक नहीं लगी थी। इस दौरान सीओ एलआईयू ने बुके देकर उनका स्वागत किया था। इसके बाद एसएसपी ने वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत की थी।
विज्ञापन


नवागत एसएसपी का ऑडियो वायरल, पुलिस कर्मियों में बेचैनी 
नवागत एसएसपी प्रभाकर चौधरी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे पुलिस कर्मियों में खलबली मची है। बताया गया कि यह ऑडियो मुरादाबाद में एसएसपी बनने के बाद का है। इसमें वह पुलिस वालों से अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं। धरातल पर पुलिसिंग, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और पुलिस विभाग द्वारा मिलने वाले पैसे से बेहतर कानून व्यवस्था कायम करने की बात ऑडियो में कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed