फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Rakesh Tikait said that Farmers are getting support everywhere against the BJP government

राकेश टिकैत के बोल: सरकार के खिलाफ सभी जगह पर मिल रहा है समर्थन, टोल की घटना पर कहा- बर्दाश्त नहीं होगी गुंडागर्दी

Tue, 10 Aug 2021 09:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 Aug 2021 09:10 PM IST
सार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार के खिलाफ सभी जगह किसानों का समर्थन मिल रहा है। वहीं टोल वाली घटना पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी।

विज्ञापन
UP News: Rakesh Tikait said that Farmers are getting support everywhere against the BJP government
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का धरना लगातार 77वें दिन भी सिवाया टोल प्लाजा पर जारी रहा। मंगलवार को देहरादून जाते समय भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत टोल पर रुके और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर से देहरादून जाते समय सिवाया टोल प्लाजा पर रुके। राकेश टिकैत ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली महापंचायत को लेकर कमर कस ले। यह महापंचायत ऐतिहासिक हो इसके लिए कार्यकर्ता अधिक से अधिक किसानों को महापंचायत में लेकर पहुंचे। राकेश टिकैत ने टोल पर घटित घटना का संज्ञान लेकर टोल कर्मचारी के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए सख्त लहजे में कहा कि यूनियन में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह की हरकत करने वालों से यूनियन का कोई रिश्ता नहीं होगा। उनकी लड़ाई किसानों के हक के लिए है। यूनियन इस समय देश का सबसे बड़ा आंदोलन चला रही है, इसमें बाधा डालने वाले जो लोग निजी स्वार्थ से यूनियन का नाम लेकर गुंडागर्दी करेंगे तो उनका इलाज किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्पोरेट आकाओ, चमचो व भाजपा पदाधिकारीयों को छोड़कर पूरा देश किसान आंदोलन के पक्ष में खड़ा है। जहां-जहां पंचायत कर रहे हैं, वहां भारी संख्या में लोग समर्थन दे रहे हैं। किसानों और जनता का यह आक्रोश जल्द तख्ता पलट कर सरकार को जमींदोज करने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टोल पर धरने में मनोज त्यागी, विनीत सांगवान, बबलू जिटोली, गजेन्द्र सिंह, सुशील कुमार, सुभाष मलिक, अशफाक, तौफीक, अशोक, उज्ज्वल सरूरपुर, तेजपाल, लव भराला, निशांत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed