फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Ganga of development is flowing in Meerut: Dr. Dinesh Sharma

UP News: डा. दिनेश शर्मा ने किया लॉ कालेज का शुभारंभ, बोले- मेरठ में बह रही विकास की गंगा

Sat, 14 Sep 2024 10:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 14 Sep 2024 10:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि सभी लोग अपने माता-पिता के नाम से एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करें। 

विज्ञापन
UP News: Ganga of development is flowing in Meerut: Dr. Dinesh Sharma
लॉ कालेज के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित डा. दिनेश शर्मा, पंडित सुनील भराला और अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि मेरठ में विकास कार्यों की गंगा बह रही है। रैपिड ट्रेन नमो भारत का संचालन मेरठ साउथ तक शुरू हो चुका है, जो कि जल्द ही मोदीपुरम तक पहुंच जाएगा। वहीं मेरठ-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन से यात्रियों को सौगात दी गई है। इनर रिंग रोड और आउटर रिंग रोड भी पाइपलाइन में हैं। दिनेश शर्मा एमएसबी कॉलेज ऑफ लॉ के शुभारंभ के मौके पर मेरठ आए थे। 
विज्ञापन

UP News: Ganga of development is flowing in Meerut: Dr. Dinesh Sharma
कार्यक्रम में उपस्थित लोग। - फोटो : अमर उजाला
एनएच 58 पर टोल प्लाजा के पास लॉ कॉलेज प्रांगण में राज्यसभा सदस्य व केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के अध्यक्ष डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी पंडित मलखान सिंह भारद्वाज मार्ग पर स्थित इस लॉ कालेज में सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रति वर्ष कानून की पढ़ाई कर सकेंगे। इस अवसर पर डा. दिनेश शर्मा ने कालेज में पौधा लगाया और कहा कि सभी को अपने माता-पिता के नाम से एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी रक्षा का संकल्प भी लेना चाहिये। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि निवर्तमान राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला ने कहा कि क्षेत्र में कॉलेज खुलने से छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल होगा और उनके लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। पंडित भराला ने डा. दिनेश शर्मा को राष्ट्रीय परशुराम परिषद की ओर से प्रयागराज कुंभ 2025 में आने का निमंत्रण दिया। 
 
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, केडी शर्मा, सुनील चौहान, डीडी शर्मा, अनुज राठी, अंकुर राणा, सुशील शर्मा, राजेश्वर डे, हरिओम जाटव, स्वामी रविन्द्र प्रताप, महामंत्री हरीश चौधरी, विनोद चौधरी, प्रदीप ढढरा, जनेश्वर शर्मा, ब्रजपाल शर्मा, राष्ट्रीय कवि सुमनेश सुमन, विहिप से पुरुषोत्तम उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष मनेन्द्र विहान आदि मौजूद रहे। 
आयोजन को सफल बनाने में चेयरमैन अजय भारद्वाज, मैनेजिंग डायेरक्टर डा. राजीव भारद्वाज, शिवम भारद्वाज, नमन भारद्वाज, स्कूल प्रिंसिपल उमेश कुमार शर्मा, कालेज प्रिंसिपल दुर्गेश पालीवाल, लॉ कालेज की प्रिंसिपल डा. ममता शर्मा, वाइस प्रिंसिपल अर्चना भारद्वाज, गौरव शर्मा, संजीव कुमार, अर्जुन सिंह, विभा शर्मा, शशि शर्मा, नीरज चौधरी आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed