फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Four people including woman have died in road accident in Daurala of Meerut

खौफनाक: रक्षाबंधन की रात में टूटा गमों का पहाड़, दर्दनाक हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौत

Mon, 23 Aug 2021 10:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Aug 2021 10:43 AM IST
सार

मेरठ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रक्षाबंधन की रात को सड़क हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
UP News: Four people including woman have died in road accident in Daurala of Meerut
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन की रात को कई परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। एक दर्दनाक हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

विज्ञापन


दौराला थाना क्षेत्र के रुहासा गांव के सामने रविवार देर रात एक कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगन से स्कूटी सवार महिला और एक युवक की मौत हो गई। यही नहीं कार अनियंपत्रित होकर आगे पेड़ से भी टकरा गई। जिस कारण कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवकों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों की शनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


रविवार देर रात जेल चुंगी निवासी अर्जुन जमालपुर गांव निवासी रजत के साथ कार में सवार होकर दौराला की ओर आ रहा था। रजत दौराला कस्बे में रहने वाली अपनी बहन के यहां काफी समय से रह रहा था। देर रात लगभग सवा बजे कार ने रुहासा गांव के सामने पहुंचते ही स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। वहीं हादसे में स्कूटी सवार एक महिला व युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार सवार अपना संतुलन खो बैठे और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिस कारण कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कूटी सवार युवक की जेब से निकले लाइसेंस के आधार पर उसकी शनाख्त साहिब निवासी गाजियाबाद के रूप में की। वहीं, महिला की अभी तक शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed