फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Conflict in two sides and stones throw on policemen at Saharanpur

यूपी: शादी समारोह में झगड़ा, बरातियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल

Fri, 02 Oct 2020 07:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Oct 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
UP News: Conflict in two sides and stones throw on policemen at Saharanpur
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में कोतवाली मंडी के चिलकाना रोड स्थित मोहल्ला तकिया चांद में शादी समारोह के दौरान झगड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर बरातियों ने हमला कर दिया। इसमें दो पुलिस कर्मचारी और एक होमगार्ड घायल हो गए। बाद में और पुलिसकर्मी बुलाए गए और बरात में शामिल करीब 20 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


मंडी समिति चौकी के पास ही मोहल्ला तकिया चांद में शुक्रवार दोपहर बाद नसीम अहमद की बेटी का शादी समारोह चल रहा था। खान आलमपुरा क्षेत्र से बरात आई थी। बरात में अधिकतर लोगों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान शराब के नशे में ही कुछ बराती आपस में भिड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो सिपाही रूटन कुमार, नरेश कुमार एक होमगार्ड के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विवाद शांत करने का प्रयास किया तो बरात के लोग पुलिस टीम से ही उलझ गए। उन्होंने पुलिस की वर्दी पर हाथ डाला और मारपीट की। कुछ लोगों ने टीम की ओर पत्थर भी फेंके। हमले में दोनों सिपाही और होमगार्ड घायल हो गए।
विज्ञापन


हालात को भांपते हुए सिपाहियों ने मंडी कोतवाली से और पुलिस फोर्स को बुलवाया। अतिरिक्त पुलिस पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने समारोह में शामिल करीब 20 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी हमलावरों की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में खून से लथपथ मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश, सदमे में परिवार के लोग

थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शराब के नशे में बरातियों ने यह हमला किया। कुछ बरातियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस से मारपीट करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के साथ ही सात क्रिमिनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि शादी समारोह में शराब के नशे में किसी लड़की से छेड़छाड़ के बाद यह विवाद हुआ। इसके बाद ही यह सारा हंगामा हो गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed