{"_id":"5f6075968ebc3e5aa95ab624","slug":"up-news-conflict-between-two-sides-and-stones-attacked-on-police-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रुपये के लेन-देन को लेकर संघर्ष, मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव, भागकर बचाई जान, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रुपये के लेन-देन को लेकर संघर्ष, मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव, भागकर बचाई जान, ये है पूरा मामला
Tue, 15 Sep 2020 01:35 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में नगर के पुराना कस्बे में उधार के रुपये को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया, जिसमें पांच लोग घायल हुए। वहीं सोमवार रात को भी इन दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
उधर, घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा तो भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भागकर आपनी जान बचाई।
विज्ञापन
इसके बाद सीओ सदर ओमपाल सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की धरपकड़ की। हंगामा बढ़ते ही पुराना कस्बे के बाजार बंद हो गए। फिलहाल कस्बे में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: प्रॉपर्टी डीलर की गला दबाकर हत्या, कार में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर
ये है विवाद की वजह
बताया गया कि सोमवार रात पशु व्यापारी रिजवान ने मोहल्ले के ही दूसरे व्यापारी राशिद से उधार के 3.40 लाख रुपये मांगे थे, जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।
सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/