{"_id":"5f5223408ebc3e615c284e02","slug":"up-news-conflict-between-two-sides-after-a-woman-was-molested-in-a-village-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ पर दो पक्षों में पथराव, महिलाओं ने आरोपी को चप्पलों से धुना, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़ पर दो पक्षों में पथराव, महिलाओं ने आरोपी को चप्पलों से धुना, गांव में तनाव
Fri, 04 Sep 2020 04:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Sep 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जनपद के मोरना में कुछ युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस मामले को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। पथराव से भगदड़ मच गई। पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने युवकों की पिटाई कर दी। महिलाओं ने एक युवक को मकान में बंद कर लिया और उसकी जमकर धुनाई की। पुलिस ने युवक को छुड़ाया और थाने ले गई। इस घटना को लेकर तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
भोपा क्षेत्र के गांव में एक वर्ग की युवती अपने घर के पीछे काम कर रही थी। इस दौरान नशेड़ी चार युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ को लेकर युवती ने शोर मचा दिया। इस दौरान नजदीक खेतों में काम कर रहे ग्रामीण शोर मचाते हुए युवकों का पीछा करने लगे। युवक सब्जी मंडी के निकट अपने घरों में जाकर छिप गए।
विज्ञापन
वहीं पीड़ित युवती पक्ष की महिलाओं ने युवकों की घर से निकलते हुए जूते-चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं महिलाओं ने एक आरोपी को घर के अंदर बंद कर लिया और जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बागपत में फिर बड़ी वारदात, सभासद के देवर का कत्ल, देखिए मौका-ए-वारदात की तस्वीरें
वहीं सूचना मोरना पुलिस चौकी को दी गई। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाया। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव फैल गया। पकड़े गए युवक से पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक मोनू है। इसके अलावा अन्य युवकों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/