फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP news: bride refused to marry after groom father insulted her father in Baghpat

फिल्मी कहानी: पिता का अपमान होते देख दुल्हन ने निकाह से किया इनकार, लौटाई बरात, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 15 Feb 2022 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Feb 2022 11:42 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में दूल्हे के पिता ने दुल्हन के पिता का अपमान किया तो दुल्हन ने निकाह से इनकार कर दिया। हंगामा बढ़ा तो दूल्हे और उसके पिता सहित पांच को बनाया पूरी रात बंधक, अन्य बरातियों को लौटा दिया। हालांकि सोमवार को पंचायत के बाद दोनों पक्षों में दुल्हन पक्ष का पूरा खर्च देने की सहमति पर मामला निपटा। 

विज्ञापन
UP news:  bride refused to marry after groom father insulted her father in Baghpat
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बिनौली थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात गाजियाबाद के लोनी से आई बारात में खाना खाने की जगह दहेज का सामान सजा न होने पर हंगामा हो गया। दूल्हे के पिता नाराज हो गए। दुल्हन के पिता ने मान मनव्वल की, लेकिन उन्हें बुरा भला गया गया। इस पर दुल्हन ने निकाह करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके पिता सहित पांच लोगों को बंधक बना लिया जबकि अन्य बरातियों को लौटा दिया। पूरी रात दोनों पक्षों में बातचीत हुई, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। सोमवार को हुई पंचायत में दूल्हे पक्ष की ओर से दुल्हन पक्ष का पूरा खर्च देने की सहमति पर मामला निपटा।
विज्ञापन


रविवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में जनपद गाजियाबाद के लोनी से बारात आई थी। दुल्हन पक्ष ने लोगों ने बारातियों की खूब आवभगत की और बारात को खाना खाने लिए आमंत्रित किया। जैसे ही बारात के लोग खाना खाने पहुंचे तो दूल्हे के पिता को वहां कही भी दहेज का सामान रखा दिखाई नहीं दिया। इस पर उन्होंने खाना खाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक : दो युवकों की लाशें देख उड़े अफसरों के होश, कांप गईं ग्रामीणों की रूह, देखें वारदात की तस्वीरें

दुल्हन पक्ष के लोगों ने उनसे नाराजगी का कारण पूछा। दूल्हे के पिता ने कहा दहेज में कुछ भी समान नहीं है। इस पर दुल्हन पक्ष के लो लोग उन्हें मकान की दूसरी तरफ ले गए जहां बाइक सहित दहेज का सभी सामान सजा था। आरोप है कि दहेज के सामान से असंतुष्ट दूल्हे के पिता ने दुल्हन के बाप की काफी बेइज्जती की। इस पर दोनों पक्षों के लोगों में तनाव बढ़ गया। 

दुल्हन को पिता की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हुई और उसने निकाह करने से साफ इंकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच गरमा गरमी को देखकर ग्रामीण एकत्र हो गए, जिन्होंने दूल्हे और उसके पिता, बिचौलिए सहित पांच लोगों को बंधक बना कर अन्य बारातियों को लौटा दिया।

पूरी रात जद्दोजहद चलती रही, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो पाया। सोमवार की सुबह हुई पंचायत में दूल्हे पक्ष पर दुल्हन पक्ष को पूरा खर्च देने का जुर्माना लगाया गया। दूल्हे पक्ष के लोगों ने भी सारा खर्च देने की बात स्वीकार की, तब जाकर मामले का निपटारा हुआ। 

कुछ लोग थाने आए थे। उन्होंने लेनदेन का विवाद होने पर बरात लौटने और समझौता होने की बात बताई थी। समाज हित में कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही थी। इसके बाद दोनों पक्ष लौट गए थे। - जनक सिंह चौहान, थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed