फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Big news from Meerut... Three women committed suicide, one woman was preparing for civil services

UP News: मेरठ से बड़ी खबर... तीन महिलाओं ने जान दी, एक महिला कर रही थी सिविल सर्विस की तैयारी

Wed, 04 Sep 2024 02:42 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 04 Sep 2024 02:42 AM IST
सार

मेरठ में तीन महिलाओं ने अपनी जान दे दी। इस खबर के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
UP News: Big news from Meerut... Three women committed suicide, one woman was preparing for civil services
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

मेरठ में तीन महिलाओं की मौत से हड़कंप मच गया। एक महिला सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी। जबकि दो गृहिणी थीं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन

 

मंगलवार सुबह 25 वर्षीय महिला रोहटा फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही रेलवे लाइन के पास घूम रही थी। इसी बीच सामने से शालीमार एक्सप्रेस को आता देख महिला ट्रेन के सामने कूद गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड थाना क्षेत्र के साबुन गोदाम निवासी 27 वर्ष पूजा त्यागी पत्नी अभिषेक ने मंगलवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिषेक और पूजा की शादी पांच साल पहले ही हुई थी। दोनों का एक दो साल का बेटा है। बताया गया कि शादी के बाद से ही घर में आएदिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार सुबह रोजाना की तरह पति नोएडा जॉब पर चला गया था। घर पर पूजा और सास मौजूद थी। देर शाम महिला ने आत्महत्या कर ली। शव को लटके देखकर सास की चीख निकल गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूजा सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी। 
विज्ञापन

मूलरूप से जहांगीराबाद बुलंदशहर निवासी भरत सैनी ई-रिक्शा चलाता है। पत्नी और दो बच्चों के साथ वह ब्रह्मपुरी क्षेत्र के प्रताप विहार में रह रहा है। पत्नी मानवी स्कूल में कार्यरत थीं। बताया गया कि शनिवार को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। रविवार शाम कोई पड़ोसी उनके घर पहुंचा तो कमरे में मानवी का शव फंदे पर लटका था। मानवी के परिजनों ने पति भरत सैनी, सास ओमवती, देवर रचित और देवरानी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पिता पृथ्वी सिंह ने बताया कि फ्लैट का बैनामा कराने के लिए ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मानवी को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed