फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: attack on police in zakir colony at Meerut and one constable injured

मेरठ: दबिश देने गई पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फायरिंग कर बचाई जान, ये है पूरा मामला

Sat, 25 Jul 2020 12:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Jul 2020 12:12 PM IST
सार

सादी वर्दी में आई पुलिस को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा 
पुलिस ने फायरिंग कर बचाई जान, गाड़ी का शीशा टूटा
लोगों का आरोप है कि पुलिस लोगों को उठाकर ले जाती है और मोटी रकम लेकर छोड़ते हैं

विज्ञापन
UP News: attack on police in zakir colony at Meerut and one constable injured
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में स्कॉर्पियो से सादी वर्दी में दबिश देने आए नौचंदी थाने की पुलिस को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाई। इस दौरान स्कॉर्पियो का शीशा भी टूट गया और गाड़ी चालक भी चोटिल हो गया।

विज्ञापन

 
शुक्रवार देर रात जाकिर कॉलोनी निवासी मुखिया पुत्र सलीम की तलाश में प्राइवेट स्कॉर्पियो से नौचंदी थाना पुलिस ने सिविल वर्दी में दबिश दी। पुलिस ने मौके से मुखिया को दबोच लिया। मुखिया ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। सिविल वर्दी में आए पुलिसकर्मी खुद को एसओजी से बता रहे थे। लोगों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान स्कॉर्पियो का शीशा टूट गया और चालक शुभम घायल हो गया। बचाव में पुलिस ने गोलियां चलाई।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि नौचंदी थाने के पुलिसकर्मी आए दिन लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से लोगों को उठाकर ले जाते हैं और मोटी रकम लेकर उन्हें छोड़ते हैं। इसके चलते वह मुखिया पुत्र सलीम को उठाने आए थे। लोगों का कहना है कि मुखिया दिल्ली में टॉवर की चोरी हुई बैटरियों को खरीदता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेटी की शादी के बाद घर में था खुशी का माहौल, अचानक हुआ ऐसा, मातम में बदल गईं खुशियां, तस्वीरें


वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि मुखिया ने चोरों का एक गैंग बनाया हुआ है, जो मोबाइल टॉवर से बैटरी चोरी कर मुखिया को देते हैं। मुखिया शुक्रवार को दिल्ली से अपने घर आया था। मुखबिर की सूचना मिलने पर नौचंदी थाना पुलिस ने सादी वर्दी में मुखिया के घर पर दबिश डाली और मुखिया को दबोचकर थाने ले गए। 

वहीं, पुलिस ने शीशा टूटी गाड़ी को थाने से हटा दिया। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। जानकारी मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed