{"_id":"5bdaba45bdec2269c04374b2","slug":"up-news-and-misbehaved-with-two-students-in-baghpat-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की शर्मनाक करतूत, कक्षा 9 के दो छात्रों से कुकर्म, स्कूल में जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की शर्मनाक करतूत, कक्षा 9 के दो छात्रों से कुकर्म, स्कूल में जमकर हंगामा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 01 Nov 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, जिसे लोग ज्ञान का मंदिर का मानते हैं उसी मंदिर में एक शिक्षक ने शर्मनाक करतूत को अंजाम दे डाला। यह घटना बिनौली थाना क्षेत्र के ग्वालीखेड़ा में एक प्राइवेट स्कूल की है।
विज्ञापन
आरोप है कि एक शिक्षक ने कक्षा नौ के दो छात्रों के साथ कुकर्म किया। परिजनों को इस घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने स्कूल में पहुंचकर हंगामा कर दिया।
बता दें कि पीड़ित छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ थाना बिनौली में मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/