फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: A youth has died in road accident in Meerut

मेरठ: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 07 Jul 2021 06:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Jul 2021 06:42 PM IST
सार

एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
UP News: A youth has died in road accident in Meerut
मेरठ में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर में बुधवार दोपहर बिजनौर-चांदपुर रोड पर भीमकुंड तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, मामले की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भीमकुंड तिराहे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं चपेट में आया युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन कुछ देर बाद उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक काफी देर तक सड़क पर लहूलुहान होकर पड़ा रहा। उसके बाद राहगीरों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त विकास पुत्र धर्मवीर निवासी मुबारिकपुर थाना मवाना के रूप में की। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया और परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि विकास खादर क्षेत्र के एक गांव में किसी काम से आया था और वह वहां से वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed