{"_id":"60acee738ebc3e36e632553d","slug":"up-news-a-youth-has-died-in-police-custody-under-suspicious-circumstances-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने थाने पर किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने थाने पर किया जमकर हंगामा
Tue, 25 May 2021 06:02 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 25 May 2021 06:02 PM IST
सार
मेरठ में एक युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं मृतक युवक के परिजनों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक घायल युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतक युवक के परिजनों ने थाने में पहुंचकर हंगामा कर दिया। पढ़िए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
जानीखुर्द क्षेत्र के गांव टिमकिया के पास सोमवार शाम को दो युवकों में शराब पीने के दौरान मारपीट हो गई थी। इस दौरान मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल हुए युवक को ही हिरासत में ले लिया और उसे थाने में बंद कर दिया। वहीं मंगलवार को घायल युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का पता चलने पर परिजन जानी थाने पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
गांव नेक निवासी सोनू उर्फ आशीष (26 वर्ष) पुत्र घर्मेंद्र खेती का काम करता था। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम को सोनू को गांव टिमकिया निवासी एक युवक घर से बुलाकर ले गया था। बताया गया है कि सोनू और घर से बुलाकर ले जाने वाले युवक ने गांव टिमकिया के नजदीक तिगड़ा के पास बैठकर शराब पी। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। वहीं सूचना मिलते ही दोनों पक्षों से और युवक भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान गोली भी चलाई गई।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घायल सोनू को बिना इलाज कराए हवालत में बंद कर दिया। इसके बाद सोनू की मां अपने बेटे से मिलने गई तो पुलिस ने उनको भी थाने में ही बैठा लिया। इसके बाद मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने हंगामा किया तो पुलिस ने सोनू की मां को छोड़ दिया।
वहीं दोपहर में परिजन सोनू से मिलने थाने गए तो वह नहीं मिला। परिजनों ने पूछा तो पुलिस ने बताया कि उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद परिजनों को किसी से पता चला कि सोनू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर सोनू की मौत का आरोप लगाया है। इस संबंध में जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा का कहना है कि सोनू मारपीट की घटना में घायल हो गया था। इसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।