{"_id":"5f201c32f50f4a6d271f59e0","slug":"up-news-500-people-found-home-through-pm-awas-yojna-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पीएम योजना में 500 लोगों को मिले आवास, एमडीए में आए थे 1020 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पीएम योजना में 500 लोगों को मिले आवास, एमडीए में आए थे 1020 आवेदन
Tue, 28 Jul 2020 06:08 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
एमडीए सभागार में पीएम आवास योजना की लॉटरी खुली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एमडीए में सरायकाजी में बनाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया। एमडीए सभागार में आयोजित की गई लॉटरी में कोरोना के कारण कम ही आवेदनकर्ता बुलाए गए हैं। इन 576 आवासों के लिए एमडीए में 1020 आवेदन आए थे। जिसमें से 500 लोगों को पीएम आवास आवंटित हुए।
विज्ञापन
लॉटरी के माध्यम से अनुसूचित जाति के 121, अन्य पिछड़ा वर्ग के 156 और सामान्य वर्ग के 223 लाभार्थियों को फ्लैट मिले। अन्य बचे हुए आवासों का आरक्षण के कारण आवंटन नहीं हो सका। लॉटरी की वीडियोग्राफी के समय एमडी सचिव प्रवीणा, एसडीएम सदर अंकित खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इससे पहले शताब्दीनगर, लोहियानगर में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना में लॉटरी प्रक्रिया से मकानों को आवंटित किया जा चुका है। यहां आवासों का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन शासन से दूसरी किश्त न मिलने के कारण कार्य में बाधा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मां-बेटी हत्याकांड: शमशाद की पत्नी ने मिटाए थे सुबूत, अब हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा
दूसरी किश्त के आते ही तेजी से कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, बराल परतापुर में भी 1432 पीएम आवासों को बनाया जाना है। इसके लिए आवेदन प्रकिया को शुरू कर दिया गया है। इसमें अभी तक 631 आवेदन आ गए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/