फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: murder of young man in Baghpat, case registered

यूपी: बुरी नीयत से घर में घुसे युवक को पीट- पीटकर मार डाला, केस दर्ज

Thu, 14 Jun 2018 11:03 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Thu, 14 Jun 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
UP: murder of young man in Baghpat, case registered
पुलिस को जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

बुरी नीयत से घर में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और फिर लाठी-डंडों से उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जानिए पूरा मामाल।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। बिनौली के दादरी गांव में मंगलवार की रात्रि में बुरी नीयत से मकान में घुसे एक युवक को शोर मचाए जाने पर घेर लिया और वह छतों से भागने लगा और तमंचे से फायर किया। इसके बाद वह फिर उसी मकान की छत पर आ गया। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फिर तमंचे से गोली चला दी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर फावडे़ और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। मोर्चरी पहुंचकर रंछाड़ गांव के ग्रामीणों ने उसकी रंछाड़ गांव निवासी के रूप में शिनाख्त की। इस पर मामले में दादरी निवासी युवक ने मृतक के खिलाफ और मृतक के ताऊ ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
मंगलवार की रात्रि में दादरी गांव में साहब सिंह पुत्र रघुवीर के मकान की दीवार फांदकर एक युवक घर में घुस गया। इसी दौरान साहब सिंह का बेटा मन्नू जब लघुशंका के लिए उठा तो उसने देख लिया और शोर मचा दिया। आरोपी युवक तमंचे से फायर कर छतों से भागने लगा, लेकिन गोली की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण दौड़ पड़े और उससे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह दोबारा से साहब सिंह की छत पर आया तो उसने फिर तमंचे से फायर किया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और उसकी लाठी-डंडों और फावडे़ से पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस सीओ रमानंद कुशवाहा और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। इस संबंध में मन्नू पुत्र साहब सिंह ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतक के पास से एक तमंचा, खोखा, लाठी-डंडे और फावड़ा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: युवती से छेड़छाड़, युवक को धारदार हथियारों से काटकर मार डाला, कई की हालत गंभीर

UP: murder of young man in Baghpat, case registered
यूपी पुलिस

बाद में रंछाड़ गांव के लोग भी बागपत में स्थित मोर्चरी पर पहुंचे और युवक के ताऊ राज कुमार ने उसकी शिनाख्त राहुल उर्फ टिक्का उम्र 24 पुत्र राजवीर रंछाड़ के रूप में की। इसके बाद राज कुमार ने दादरी निवासी मन्नू, अखिल, अंकित को नामजद कराकर तहरीर दी। इसमें बताया है कि ये तीनों राहुल के दोस्त हैं और ये राहुल को मंगलवार की शाम घर से बुलाकर ले गए थे और इसकी हत्या कर दी। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। 

हत्या के पीछे क्या है रहस्य
दादरी गांव में मंगलवार की रात में हत्या की वारदात के पीछे क्या रहस्य है, इसका पुलिस जांच के बाद पता लग सकेगा, क्योंकि एक पक्ष मृतक पर आरोप लगा रहा है कि वह बुरी नीयत से घर में घुसा। उसके साथ एक युवक और था, जो भागने में सफल रहा। जबकि मृतक के परिजनों का कहना है कि उसे वे लोग घर से बुलाकर ले गए थे और उसकी हत्या की है। इस संबंध में सीओ रमानंद कुशवाहा का कहना था कि दोनों ओर से तहरीर आ गई है, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed