हैवानियत की हदें पार: बाजार जा रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चलती कार से फेंककर फरार, पीड़िता ने मांगा न्याय
मेरठ के कंकरखेड़ा में चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया गया। आरोपियों ने महिला के साथ हैवानियत को अंजाम दिया और जंगल में फेंककर फरार हो गए। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय मांगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां खरीदारी करने बाजार जा रही महिला के साथ कार सवार तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी महिला को चलती कार से जंगल में फेंक कर फरार हो गए।
पीड़ित महिला घायल अवस्था में किसी तरह मुख्य सड़क तक पहुंची। इसके बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।
यह भी पढ़ें:UP: महिला ने नाम बदलकर की शादी, बनाया धर्मांतरण का दबाव, बहन के साथ मिलकर सौतेले बेटे का जबरन कराया खतना
महिला का आरोप है कि इसी बीच आरोपियों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद आरोपी उसे जेवरी के जंगलों में ले गए। जहां आरोपियों ने पीड़िता के साथ कार के अंदर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। होश आने पर महिला ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने महिला व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित महिला को चलती कार से खिर्वा रोड पर एक स्कूल के पास फेंककर फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित महिला ने परिजनों को दी। जानकारी के बाद परिजनों के होश उड़ गए।
सोमवार को पीड़ित महिला एसएसपी रोहित सिंह साजवान से मिली। पीड़ित महिला का कहना है कि घटना के बाद उसने कंकरखेड़ा थाने पर तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने पीड़िता की पहली पर कोई कार्रवाई नहीं की।