फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP ministers said, Dalit and backward classes are with BJP, opposition parties worry

मंत्री बोले- देश के दलित और पिछड़े भाजपा के साथ, विपक्षी दल बौखलाए

Sat, 11 Aug 2018 08:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 11 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
UP ministers said, Dalit and backward classes are with BJP, opposition parties worry
फाइल फोटो

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश का दलित व पिछड़ा भाजपा के साथ खड़ा है। जिसको देखकर सभी विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं और विपक्षियों की हवा निकली हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिलाकर ऐतिहासिक कार्य किया है।

विज्ञापन

 
शनिवार को प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होने आए मौर्य ने शास्त्रीनगर में पूर्व विधायक हरपाल सैनी के आवास पर अमर उजाला से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद एससी एसटी एक्ट का अध्यादेश लाया जाना बहुत अहम स्थान रखता है। इससे पिछड़ा वर्ग को महत्वपूर्ण स्थान और नेतृत्व दिया गया है। अब से पहले जो पिछड़े और दलितों को संविधान के अनुरूप हिस्सेदारी नहीं मिल रही थी, अब उसका रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन

UP ministers said, Dalit and backward classes are with BJP, opposition parties worry
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

वहीं, अब एससी एसटी के लोगों को प्रमोशन में आरक्षण का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने एससी एसटी के ऐसे वर्ग को सम्मान व अधिकार देने का काम किया है, जो हजारों वर्षों से धन, धरती, शिक्षा और अर्थ से वंचित रहा है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया है। भाजपा दलित और पिछड़ों के साथ प्राथमिकता के साथ खड़ी है। भाजपा दलितों व पिछड़ों को केवल वोट बैंक न समझकर उन्हें शासन में हिस्सेदारी दे रही है। मौर्य ने कहा कि मेरठ पश्चिम उत्तर प्रदेश का केंद्र बिंदु है। यहां होने वाली भाजपा कार्यसमिति की बैठक में जहां संगठन की मजबूती पर विचार हो रहा है वहीं, आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की एतिहासिक जीत हासिल कराने की नींव रखी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता समय सिंह सैनी, पूर्व चेयरमैन महकार सैनी, भरत सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed