फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Migration again in Shamli, victim family wrote house is for sale, took shelter in Haryana

UP: शामली में फिर पलायन, पीड़ित परिवार ने लिखा 'मकान बिकाऊ है', छोड़ा गांव

Thu, 27 Feb 2025 09:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 27 Feb 2025 09:02 PM IST
सार

कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने मकान पर लिखा बिकाऊ है। इसके बाद क्षेत्र से पलायन कर हरियाणा के पानीपत में शरण ली। वहीं शामली में फिर से पलायन का मुद्दा गरमाने लगा है। 

विज्ञापन
UP: Migration again in Shamli, victim family wrote house is for sale, took shelter in Haryana
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के चौसाना क्षेत्र के भड़ी कोरियान गांव में मारपीट और धमकी के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिवार को अपना घर छोड़कर हरियाणा के पानीपत में शरण लेनी पड़ी। मकान पर भी बिकाऊ है लिख दिया है। अब पुलिस परिवार को तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण सनोज पुत्र हरि सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उसने और उसके भाई राजेश ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ चौकी चौसाना में तहरीर दी थी। आरोप था कि ये लोग आए दिन उन्हें गाली-गलौज कर धमकाते हैं और शराब के नशे में मारपीट करते हैं।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए। 23 फरवरी को आरोपियों ने धमकी दी कि वे उसे और उसके भाई को सबक सिखाएंगे। इसके बाद उनके साथ मारपीट भी की गई। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

परेशान होकर पीड़ित परिवार ने अपने घरों पर "यह मकान बिकाऊ है" लिख दिया है लेकिन प्रशासन ने इसे भी नजरअंदाज कर दिया।

सनोज का कहना है कि जब वह चौकी से लौटकर आया, तो आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द कहे, गाली-गलौज की और उल्टे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इससे डरकर उसने अपने पुत्र शिवम, पुत्र कर्ण और पुत्री विरा सहित गांव छोड़ दिया और हरियाणा के पानीपत में अपने मामा के यहां शरण ली। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed