फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Meerut to get a new year gift of hundred crore to develop city

यूपी: नए साल में मेरठ को मिलेगी सौगात, 100 करोड़ से होगा शहर का विकास

Sun, 30 Dec 2018 12:39 PM IST
Dimple Sirohi राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ
राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Dec 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
UP: Meerut to get a new year gift of hundred crore to develop city
मेरठ में विकास - फोटो : अमर उजाला
नया साल मेरठ शहरवासियों के लिए सौगात लेकर आ रहा है। आने वाले दो माह के भीतर शहर में 100 करोड़ से भी अधिक के विकास कार्य चलते नजर आएंगे। कच्ची गलियां पक्की बनेंगी। पुरानी टूटी सड़कों के स्थान पर नई सड़क बनेंगी। इतना ही नहीं नाली, नाले आदि का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


विकास कार्यों के प्रस्ताव पास हो चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया चालू है। हालांकि इसको लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव से पहले जनता को साधने का पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


शहर में कोई सड़क ऐसी नहीं बचेगी, जिसको बनाया नहीं जाएगा। 65 करोड़ ही नहीं बल्कि विकास कार्यों पर खर्च होने वाला बजट 75 करोड़ तक पहुंच जाएगा। धन के लिए नगर निगम ने हाउस टैक्स और अन्य मदों से वसूली तेज करा दी है। सड़कों के साथ साथ हैंडपंप, सबमर्सिबल आदि पर भी कार्य किया जाएगा। -मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर हम नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की बात करें तो सभी वार्डों में तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे। अवस्थापना और टीएफसी से 51 करोड़ के प्रस्ताव पास कराए जा चुके हैं। शीघ्र ही बोर्ड बैठक में शहर में अन्य विकास कार्यों का खाका तैयार कराया जाएगा। -सुनीता वर्मा, महापौर

निगम 65 करोड़ से कराएगा काम
नगर निगम प्रशासन शहर में लगभग 65 करोड़ रुपये से विकास कार्यों की तैयारी कर चुका है। निगम प्रशासन शहर के विकास पर अवस्थापना और टीएफसी के साथ निगम बोर्ड फंड के धन का भी इस्तेमाल करेगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने अवस्थापना और टीएफसी से 51 करोड़ के प्रस्तावों को कमिश्नर से पास करा लिया है। नगर निगम अपने बोर्ड फंड से 15-20 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराएगा।

मलिन बस्तियों में खर्च होंगे 30 करोड़ 
डूडा ने शहर की मलिन बस्तियों में टायल्स की सड़कें बनाने की योजना को अमली जामा पहनाया है। करीब 30 करोड़ से विकास कार्य कराने की पहल कर रहा है। कुछ कार्यों के टेंडर निकाल दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि शासन ने डूडा से और विकास कार्यों के प्रस्ताव मांग लिए हैं। डूडा के परियोजना अधिकारी आशीष गौड़ का कहना है कि दो माह के भीतर तेजी से काम होते नजर आएंगे।

हाउस टैक्स जमा करने पर दी छूट 
नगर निगम ने बोर्ड फंड से काम कराने के लिए फंड जुटाना शुरू कर दिया है। शहर की जनता को दी गई हाउस टैक्स में छूट के चलते एक सप्ताह से नगर निगम में भवन स्वामियों की लाइनें लगी हैं। जनता हाउस टैक्स ही नहीं, जलकल व जल मूल्य भी जमा कर रही है। नगर निगम प्रशासन का दावा है कि 31 मार्च से पहले 30-35 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति होगी। 

पीडब्ल्यूडी भी बनवाएगा सड़कें 
महानगर में पीडब्ल्यूडी भी कई सड़कों का निर्माण और जीर्णोद्धार की कार्य योजना तैयार कर चुका है। बस शासन से धन मिलने में देरी हो रही है। वैसे तो पीडब्ल्यूडी से शहर की सड़कों पर लगने वाली धनराशि 20 करोड़ से अधिक होगी। इनमें रोहटा रोड निर्माण से लेकर बागपत रोड, दिल्ली रोड, हापुड़ रोड आदि सड़कों पर काम होना है। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर राजपाल सिंह का कहना है कि शीघ्र ही सड़कों के लिए शासन से धन मिलने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed